जम्मू-कश्मीर: सांबा में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर संदिग्ध गोलीबारी में मजदूर की मौत…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Sat, 08 Jun 2024 01:18 PM
जम्मू-कश्मीर: सांबा में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर संदिग्ध गोलीबारी में मजदूर की मौत…
ऑडियो सुनें

सांबा/जम्मू: जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर संदिग्ध गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 28 वर्षीय मजदूर वासुदेव के सीने में गोली लगी थी। अस्पताल लाए जाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने बताया कि वह अंतरराष्ट्रीय सीमा पर निर्माण परियोजना पर काम कर रहा था और उसी दौराऩ उसे गोली लगी। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और पुलिस अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav