पूर्व मुख्‍यमंत्री चंपाई सोरेन ने भाजपा में शामिल होने की बताई ये वजह

रांची: झारखंड के पूर्व मुख्‍यमंत्री चंपाई सोरेन 30 अगस्‍त को चंपाई सोरेन ने भाजपा में शामिल होंगे। उन्‍होंने अपने बेटे के साथ दिल्‍ली में सोमवार को गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। दिल्‍ली में मीडिया से बातचीत में उन्‍होंने भाजपा में शामिल होने की वजह बताई है।

जानकारी हो कि चंपाई सोरेन ने पिछले दिनों सोशल मीडिया एक्‍स पर एक पोस्‍ट किया था। उन्‍होंने उन्‍होंने अपना दर्द बताया था। यह भी कहा था कि जब उनसे सीएम पद से इस्‍तीफा मांगा गया था, तब उन्‍होंने अलग राह पकड़ने का एलान कर दिया था।

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने कहा कि पहले मैंने सोचा था कि मैं संन्यास ले लूंगा। फिर मैंने सोचा कि नया संगठन बनाऊंगा, लेकिन इसके लिए समय अभी कम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button