पहलवान विनेश फोगाट और बजरंग ने राहुल गांधी से मुलाकात की
प्रतीकात्मक तस्वीर
नई दिल्ली: पहलवान विनेश फोगाट और बजरंग ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मुलाकात की है. ये मुलाकात ऐसे वक्त में हो रही है जब हरियाणा में विधानसभा चुनाव की तैयारियां जोरों पर है.
सूत्रों के मुताबिक, बजरंग पुनिया को विधानसभा का टिकट मिल सकता है.
इसके अलावा चर्चा है कि विनेश फोगाट भी चुनाव में उतर सकती हैं. कयास लगाए जा रहे थे कि विनेश को दादरी विधानसभा से कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ सकती हैं. इन चर्चाओं के बीच वह राहुल गांधी से मिलने पहुंची हैं.
राजनीति में आने को लेकर क्या कहा चुकीं हैं विनेश?
27 अगस्त 2024 को हरियाणा के जींद में एक कार्यक्रम में विनेश फोगाट ने राजनीति में आने को लेकर कहा था कि वह इसे लेकर दबाव में हैं. हालांकि उन्होंने यह भी कहा था कि वह अपने बुजुर्गों से इस बारे में सलाह-मशविरा करेंगी. विनेश ने कहा था कि जब उनका मन स्थिर और साफ होगा तब वह सोचेंगी कि आगे क्या करना है.
विनेश ने पेरिस ओलंपिक में अयोग्य करार दिए जाने के बाद पहलवानी से सन्यांस ले लिया था.
बजंरग पुनिया को कांग्रेस का ‘ऑफर’
सूत्रों के मुताबिक, बजरंग पूनिया ने कांग्रेस से बादली सीट की मांग की थी, लेकिन वहां पहले से कांग्रेस के सीटिंग विधायक होने की वजह से बजरंग को बहादुरगढ़ और भिवानी का विकल्प दिया गया है. बादली सीट से कुलदीप वत्स कांग्रेस के मौजूदा विधायक हैं. ब्राम्हण आबादी वाले इस इलाके में कांग्रेस किसी तरह का जोखिम नहीं लेना चाहती है इसलिए ब्राम्हण नेता कुलदीप वत्स को दोबारा टिकट दिया गया है. इसके साथ ही बजरंग से कहा गया है कि वह प्रदेश के किसी भी जाट बाहुल्य इलाके से चुनाव लड़ सकते हैं.
:
नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी
- 1 खास खबर : RTO ने 15 सेवाओं की फीस बढ़ाई, कैब और टैक्सी का परमिट 1500 से बढ़कर 4 हजार रुपये, SC-ST वर्ग को छूट, जानिए कौन से सेवा कितनी महंगी हुई?
- 2 झीरम घाटी कांड : न्यायिक फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट जाएगा आदिवासी समाज, कानूनी लड़ाई के लिए गांव-गांव से जुटाया जायेगा चंदा
- 3 मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चौथे छत्तीसगढ़ कैंसर सम्मेलन का किया शुभारंभ, उपचार में समग्र दृष्टिकोण पर जोर
- 4 DUSU Election Results 2026: अध्यक्ष समेत 3 सीटों पर ABVP का कब्जा, उपाध्यक्ष पद पर शौकीन ने चौंकाया
नवभारत समाचार के वरिष्ठ पत्रकार एवं स्तंभकार। निष्पक्ष पत्रकारिता एवं ताज़ा राजनीतिक/सामाजिक घटनाओं पर विस्तृत रिपोर्टिंग।
Navabharat News App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस, क्रिकेट और खेल की ताज़ा ख़बरें पढ़ें।