मायावती ने केजरीवाल के इस्तीफे पर कहा: यह राजनीतिक पैंतरेबाजी है

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 17 Sep 2024 08:39 PM
मायावती ने केजरीवाल के इस्तीफे पर कहा: यह राजनीतिक पैंतरेबाजी है

ऑडियो सुनें

लखनऊ. बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की प्रमुख मायावती ने मंगलवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के इस्तीफा देने को ‘राजनीतिक पैंतरेबाजी’ करार दिया. मायवती ने कहा कि केजरीवाल का यह फैसला जनहित और जनकल्याण से दूर एक चुनावी चाल है.

उन्होंने ‘एक्स’ पर कहा, ”अरविन्द केजरीवाल द्वारा दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से अब इस्तीफा देना वास्तव में जनहित/जनकल्याण से दूर इनकी चुनावी चाल एवं राजनीतिक पैंतरेबाजी है. लम्बे समय तक जेल में उनके रहने के कारण दिल्ली की जनता ने जो अनगिनत असुविधाएं एवं समस्याएं झेलीं हैं उसका क्या? उसका हिसाब कौन देगा?”

उन्होंने कहा,”सत्ता एवं विपक्ष के बीच राजनीतिक लड़ाई शत्रुता स्तर तक कटु नहीं हो तो बेहतर है ताकि उससे देश एवं जनहित प्रभावित न हो. बसपा की उत्तर प्रदेश सरकार को भी ऐसे दिन देखने पड़े जब केन्द्र की कांग्रेसी सरकार ने जेवर एयरपोर्ट एवं गंगा एक्सप्रेस-वे पर भी रोड़े अटकाए और जनहित एवं विकास को बाधित किया.” केजरीवाल ने रविवार को कहा था कि वह दो दिन बाद मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे देंगे और दिल्ली में समय पूर्व चुनाव कराने की मांग करेंगे. उन्होंने कहा था कि जब तक लोग उन्हें ”ईमानदारी का प्रमाणपत्र” नहीं दे देते, तब तक वह मुख्यमंत्री की कुर्सी पर नहीं बैठेंगे.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu