कांग्रेस ने उदय भानु चिब को बनाया भारतीय युवा कांग्रेस का नया अध्यक्ष

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 22 Sep 2024 07:20 PM
कांग्रेस ने उदय भानु चिब को बनाया भारतीय युवा कांग्रेस का नया अध्यक्ष

ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. कांग्रेस ने रविवार को श्रीनिवास बी.वी. को हटाकर उदय भानु चिब को भारतीय युवा कांग्रेस (आईवाईसी) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया. श्रीनिवास बी. वी. गत पांच साल से अधिक समय तक आईवाईसी के अध्यक्ष रहे. उनका कार्यकाल आईवाईसी के लिए घटनाओं से भरा रहा क्योंकि कोविड महामारी के दौरान उनके राहत कार्य मीडिया में प्रमुख चर्चा के विषय थे. चिब अब तक आईवाईसी के महासचिव पद की जिम्मेदारी निभा रहे थे. वह जम्मू और कश्मीर प्रदेश युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष रह चुके हैं.

पार्टी द्वारा जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने तत्काल प्रभाव से उदय भानु चिब को भारतीय युवा कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया है. विज्ञप्ति में कहा गया कि पार्टी निर्वतमान अध्यक्ष श्रीनिवास बी.वी.के योगदान की सराहना करती है. चिब ने सोशल मीडिया मंच पर शुक्रवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के साथ एक तस्वीर साझा की और लिखा, ”मेरे नेता राहुल गांधी जी के साथ एक यादगार मुलाकात! सामाजिक न्याय के लिए आपका संघर्ष और दृढ़ता हम सभी के लिए प्रेरणा है.” चिब जम्मू के पलौरा के निवासी हैं और कांग्रेस नेता हरि सिंह चिब के बेटे हैं.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu