केसी वेणुगोपाल ने आरक्षण खत्म करने को लेकर नहीं दिया कोई बयान, फर्जी स्क्रीनशॉट साझा किया गया

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 22 Sep 2024 07:51 PM
केसी वेणुगोपाल ने आरक्षण खत्म करने को लेकर नहीं दिया कोई बयान, फर्जी स्क्रीनशॉट साझा किया गया

ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. सोशल मीडिया पर एक हिंदी अखबार का स्क्रीनशॉट शेयर कर दावा किया जा रहा है कि कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने आरक्षण खत्म करने को लेकर बयान दिया है. सोशल मीडिया यूजर्स इस स्क्रीनशॉट को शेयर कर कांग्रेस पार्टी पर निशाना साध रहे हैं. पीटीआई फैक्ट चेक डेस्क की जांच में पता चला कि केसी वेणुगोपाल ने आरक्षण खत्म करने को लेकर ऐसा कोई बयान नहीं दिया है. कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव डॉ. विनीत पुनिया ने भी दावे को फर्जी बताया.

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर एक यूजर ने एक अखबार का स्क्रीनशॉट शेयर किया, जिसमें केसी वेणुगोपाल के नाम से आरक्षण समाप्त करने का कथित बयान था. यूजर ने लिखा, “कांग्रेस ही देश में अशांति और ऊंच-नीच की जड़ है. कांग्रेस रहेगी तो आरक्षण पर हमले होते रहेंगे. कांग्रेस बर्बाद तो आरक्षण आबाद.” सोशल मीडिया पर यह स्क्रीनशॉट व्यापक रूप से शेयर किया जा रहा है.

दावे की पुष्टि के लिए डेस्क ने अखबार के स्क्रीनशॉट को ध्यान से देखा. इसमें अखबार का नाम ‘आपकी आवाज’ लिखा था. सर्च करने पर हमें इस नाम का कोई विश्वसनीय अखबार नहीं मिला. जांच को आगे बढ़ाते हुए डेस्क ने कांग्रेस महासचिव के कथित बयान से जुड़ी मीडिया रिपोर्ट ढूंढ़ने की कोशिश की. हमें उनके बयान से जुड़ी कोई विश्वसनीय मीडिया रिपोर्ट नहीं मिली.

जांच के अंत में डेस्क ने कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव डॉ. विनीत पुनिया से संपर्क किया. उन्होंने वायरल दावे को फर्जी बताते हुए कहा, ”हमारे नेता ने ऐसा कोई बयान नहीं दिया है. यह हमारे राजनीतिक विरोधियों द्वारा किया जा रहा झूठा प्रचार है.” पीटीआई फैक्ट चेक की अब तक की जांच से यह स्पष्ट है कि सोशल मीडिया पर कांग्रेस महासचिव के आरक्षण विरोधी बयान से संबंधित अखबार का स्क्रीनशॉट फर्जी और एडिटेड है. पूरी फैक्ट चेक कॉपी यहां क्लिक कर पढ़ें : ँ३३स्र२://्रु३.’८/3े७५्नक0 सोशल मीडिया पर वायरल किसी भी दावे की सच्चाई या सत्यापन के लिए पीटीआई फैक्ट चेक डेस्क के व्हाट्सएप नंबर +91-8130503759 से संपर्क करें.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu