श्रीनगर. जम्मू कश्मीर के गांदरबल जिले में एक आतंकवादी हमले में दो श्रमिकों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए. यह जानकारी अधिकारियों ने दी. अधिकारियों ने बताया कि आतंकवादियों ने जिले के गुंड इलाके में सुरंग का निर्माण कार्य में लगी एक निजी कंपनी के शिविर में रह रहे मजदूरों पर गोलीबारी की. उन्होंने बताया कि दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए. विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है. हमलावरों का पता लगाने के लिए पुलिस और सेना ने इलाके की घेराबंदी कर दी है.
गांदरबल में आतंकवादी हमले में दो श्रमिकों की मौत, दो अन्य घायल
Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 20 Oct 2024 09:43 PM
ऑडियो सुनें
नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी
- 1 New Jobs : 11 हजार पदों पर अब सीधी भर्ती, राजधानी में इसी माह में मेगा जॉब फेयर, 70 से ज्यादा कंपनियां होंगी शामिल
- 2 UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 15 आईएएस अधिकारियों के तबादले, पढ़ें किसे कहां मिली नई तैनाती…
- 3 ओडिशा सरकार ने भारतीय महिला हॉकी खिलाड़ियों के लिये 11 . 11 लाख रूपये पुरस्कार का किया ऐलान
- 4 Indigo : प्लेन उड़ाने की इजाजत नही मिली तो करा दी FIR, ट्रेनी पायलट ने सीनियर पायलट के खिलाफ ST SC कानून का इस्तेमाल किया
By Yogesh Kumar Sahu