नवभारत रिपोर्टर
बिलासपुर। नवभारत इंटर स्कूल फुटबॉल प्रतियोगिता के तहत शुक्रवार को नॉर्थ ईस्ट इंस्टीट्यूट रेलवे ग्राउंड में रोमांचक सेमीफाइनल मुकाबला खेला गया। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे क्रमांक-1 और सेंट जेवियर्स स्कूल भरनी के बीच हुए मुकाबले में सेंट जेवियर्स भरनी ने 1-0 से जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया। सेंट जेवियर्स भरनी की ओर से खिलाड़ी अनीश केरकेट्टा ने पहला और निर्णायक गोल कर टीम को बढ़त दिलाई। निर्धारित समय तक रेलवे स्कूल की टीम बराबरी का गोल नहीं कर सकी और सेंट जेवियर्स ने 1-0 से मुकाबला अपने नाम कर लिया।
सेंट जेवियर्स स्कूल के शशांक को मैन आफ द मैच
मैच के बाद बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल ने सेंट जेवियर्स स्कूल भरनी के जर्सी नंबर-11 खिलाड़ी शशांक सिंह को मैन आॅफ द मैच का पुरस्कार दिया। प्रतियोगिता के संचालन में मोहन थापा, रामदेव बोले, सानंद कुमार, सुनील कुमार राव, ओअस तिवारी और गुलशन कांम्बले सहित अन्य लोगों का योगदान रहा। निर्णायकों की भूमिका में आशीष तिवारी, मैच कमिश्नर सानंद कुमार वस्त्रकार, सुनील कुमार राव, के नायडू, पी वर्षा, के पूजा, योगेंद्र साहू, अभिजीत यादव और अर्जुन कटारिया ने जिम्मेदारी निभाई।