ओडिशा में दाना चक्रवात के दौरान लोगों से दुर्व्यवहार पर चार सरकारी अधिकारी निलंबित

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Sat, 26 Oct 2024 04:02 PM
ओडिशा में दाना चक्रवात के दौरान लोगों से दुर्व्यवहार पर चार सरकारी अधिकारी निलंबित
ऑडियो सुनें

भुवनेश्वर: ओडिशा सरकार ने चक्रवात से संबंधित कार्य के दौरान लापरवाही बरतने और लोगों के साथ दुर्व्यवहार करने के आरोप में शनिवार को चार अधिकारियों को निलंबित कर दिया। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री सुरेश पुजारी ने कहा कि प्रथम दृष्टया साक्ष्य मिलने के बाद तीन पंचायत विस्तार अधिकारियों (पीईओ) और एक राजस्व निरीक्षक (आरआई) को निलंबित कर दिया गया है।

आरोपों के अनुसार, ये चार अधिकारी लोगों को चक्रवात आश्रय स्थलों तक पहुंचाने के लिए नियुक्त किए गए थे, जहां उन्होंने कुछ लोगों के साथ दुर्व्यवहार किया। पुजारी ने कहा कि उनके विभाग को कुछ अन्य अधिकारियों के खिलाफ भी शिकायतें मिली हैं और कोई भी कार्रवाई शुरू करने से पहले शिकायतों की पुष्टि की जा रही है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav