भुवनेश्वर के पुलिसकर्मी आगंतुकों के साथ व्यवहार पर नजर रखने के लिए पहनेंगे ‘बॉडी कैमरा’

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 28 Oct 2024 09:02 PM
भुवनेश्वर के पुलिसकर्मी आगंतुकों के साथ व्यवहार पर नजर रखने के लिए पहनेंगे ‘बॉडी कैमरा’

ऑडियो सुनें

भुवनेश्वर. ओडिशा में भुवनेश्वर-कटक पुलिस आयुक्तालय ने पुलिस थानों के ‘रिसेप्शन डेस्क’ के सभी र्किमयों से पुलिसर्किमयों तथा आगंतुकों, दोनों के व्यवहार पर नजर रखने के लिए ‘बॉडी कैमरा’ पहनने के लिए कहा है. पुलिस आयुक्तालय ने यहां भरतपुर थाने में पुलिसर्किमयों द्वारा एक सैन्य अधिकारी के उत्पीड़न तथा उसकी एक महिला मित्र के कथित यौन उत्पीड़न के बाद यह कदम उठाया है.

इसके अलावा, हाल ही में यहां खंडगिरि पुलिस थाने में एक महिला ने पुलिस के साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार किया था. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि भुवनेश्वर में कुछ थानों ने रविवार को इस निर्देश को लागू किया. जवाबदेही तथा पारर्दिशता सुनिश्चित करने के लिए पुलिस आयुक्त एस. देव दत्ता सिंह ने पुलिस थानों के ‘रिसेप्शन डेस्क’ के सभी र्किमयों को बॉडी कैमरा पहनने का निर्देश दिया है. पुलिस आयुक्तालय ने रविवार को ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि इससे आगंतुकों के साथ पुलिस के व्यवहार पर नजर रहेगी और जवाबदेही सुनिश्चित होगी.

पोस्ट में कहा गया है, ”बॉडी कैमरा से नियंत्रण कक्ष में वास्तविक समय में अलर्ट आएंगे जिससे हमारी प्रतिक्रिया में सुधार आएगा. श्रव्य-दृश्य रिकॉर्डिंग को कम से कम एक महीने तक संरक्षित रखा जाएगा. हम मौजूदा बॉडी कैमरे को उन्नत बनाने की प्रक्रिया में हैं.” भुवनेश्वर के पुलिस उपायुक्त पिनाक मिश्रा ने कहा कि कई बार यह आरोप लगाया जाता है कि पुलिस थाने में आने वाले लोगों के साथ उचित व्यवहार नहीं किया जाता है. साथ ही यह भी आरोप लगाया जाता है कि शिकायतकर्ता पुलिसर्किमयों से दुर्व्यवहार करते हैं.

By Yogesh Kumar Sahu