भाजपा को हराने, दिल्ली में ‘अच्छे काम’ जारी रखने के लिए लोगों के समर्थन की जरूरत : केजरीवाल

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 03 Nov 2024 09:15 PM
भाजपा को हराने, दिल्ली में ‘अच्छे काम’ जारी रखने के लिए लोगों के समर्थन की जरूरत : केजरीवाल
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने रविवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को हराने और दिल्ली में ”अच्छे काम” जारी रखने के लिए उन्हें लोगों के समर्थन की जरूरत है. पूर्व मुख्यमंत्री ने त्योहारों के अवकाश के बाद अपनी पदयात्रा फिर से शुरू की और दिल्ली के लोगों से विधानसभा चुनाव में ‘आप’ को वोट देने की अपील की. ??उन्होंने भाजपा पर विकास कार्य रोकने का आरोप लगाया.

केजरीवाल ने दावा किया, ”मुझे भाजपा को हराने और शहर में अच्छे काम को जारी रखने के लिए आपके समर्थन की आवश्यकता है, क्योंकि मैं यह अकेले नहीं कर सकता. भाजपा अगर सत्ता में आती है, तो वह सारे काम रोक देगी, क्योंकि वह उन राज्यों में (दिल्ली में दी जा रही) सुविधाओं का मुकाबला नहीं कर सकती, जहां वह पहले से ही सत्ता में है.” दावों पर भाजपा की ओर से फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है.

फरवरी में प्रस्तावित विधानसभा चुनावों से पहले ‘आप’ नेता विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में पदयात्रा कर रहे हैं. पश्चिमी दिल्ली के राजौरी गार्डन इलाके में पदयात्रा करने वाले केजरीवाल ने सत्ता में लौटने पर पानी और बिजली के ”बढ़े हुए” बिल माफ करने का अपना वादा दोहराया. उन्होंने दावा किया, ”फरवरी में हमारी सरकार बनवा दीजिए, आपके सभी बढ़े हुए बिल माफ कर दिए जाएंगे, जैसा कि हमने पहले किया था. इसलिए, इन शुल्कों का भुगतान करने की कोई आवश्यकता नहीं है.”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu