कांकेर में नक्सलियों की ओर से छिपाए गए आठ आईईडी बरामद

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 01 Dec 2024 06:36 PM
कांकेर में नक्सलियों की ओर से छिपाए गए आठ आईईडी बरामद

ऑडियो सुनें

कांकेर. छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में सुरक्षार्किमयों ने नक्सलियों द्वारा लगाए गए आठ आईईडी बरामद किए. अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी. बीएसएफ के एक अधिकारी ने बताया कि सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की 30वीं बटालियन और जिला रिजर्व गार्ड की संयुक्त टीम शनिवार को जब बारूदी सुरंग हटाने के अभियान पर निकली थी, तब कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र के अतखाडियापारा गांव के पास दो-दो किलोग्राम वजनी आईईडी बरामद किए गए.

उन्होंने कहा, ”क्षेत्र में आईईडी के बारे में खुफिया जानकारी मिलने के बाद यह अभियान शुरू किया गया था. सात विस्फोटक स्टील के टिफिन में तथा एक प्रेशर कुकर में रखे गए थे, जिन्हें नक्सलियों ने सुरक्षार्किमयों को निशाना बनाने के लिए लगाया था. इस बरामदगी से एक बड़ी त्रासदी टल गई. बम निरोधक दस्ते ने आईईडी को नि्क्रिरय कर दिया.” बीएसएफ के फ्रंटियर मुख्यालय, भिलाई (जिला दुर्ग) के महानिरीक्षक आनंद प्रताप सिंह ने इस अभियान की सराहना करते हुए कहा कि बल नागरिकों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है एवं तत्परता व बहादुरी के साथ ऐसी कार्रवाई जारी रखेगा.

By Yogesh Kumar Sahu