प्रधानमंत्री मोदी ने किसानों के मुद्दों को केंद्र में रखा है : धनखड़

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 05 Dec 2024 09:12 PM
प्रधानमंत्री मोदी ने किसानों के मुद्दों को केंद्र में रखा है : धनखड़

ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने बृहस्पतिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किसानों के मुद्दों को केंद्र में रखा है. धनखड़ ने उच्च सदन में कहा कि प्रधानमंत्री ने किसानों के मुद्दों को जीवन के हर क्षेत्र में केंद्र में रखा है, चाहे उन्हें किफायती आवास उपलब्ध कराना हो, सौर ऊर्जा हो या किसानों को प्रौद्योगिकी उपलब्ध कराना हो.

उन्होंने कहा, ”इसलिए हमारी उम्मीदें बहुत अधिक हैं. यह ऐसा समय है जब किसानों को और अधिक ऊंचाई पर ले जाने के लिए सभी को एक साथ आना होगा.” धनखड़ ने कहा, ”इसलिए मुझे कोई संदेह नहीं है कि इस समय जो कुछ किया जा रहा है, उसे और गति मिलेगी तथा सभी एजेंसियां ??एक साथ आ रही हैं. हमारी उम्मीदें बहुत अधिक हैं, लेकिन हमारी उपलब्धियां भी ऐतिहासिक हैं; हमारी उपलब्धियां भी शानदार हैं, और यह देश के लिए बहुत उपयोगी साबित होंगी.”

इससे पहले, किसानों के मुद्दों पर सभापति की हालिया चिंता पर गौर करते हुए जनता दल (एस) के नेता एवं पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवेगौड़ा ने कहा, ”आप किसानों के बारे में इतना बोलते हैं; कल … कृषक समुदायों के मुद्दे पर. आप किसानों को लेकर बहुत चिंतित हैं. मैं भी एक किसान हूं, सर.” हाल ही में, धनखड़ ने किसानों की चुनौतियों को लेकर चिंता जताई थी.

By Yogesh Kumar Sahu