ठाणे में अवैध तरीके से रहने के आरोप में दो बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 18 Dec 2024 09:56 PM
ठाणे में अवैध तरीके से रहने के आरोप में दो बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार
ऑडियो सुनें

ठाणे. महाराष्ट्र के ठाणे जिले में अवैध तरीके से रहने के आरोप में दो बांग्लादेशी नागरिकों को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार किया. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. अधिकारी ने बताया कि दोनों यहां भिवंडी में नल ठीक करने का काम करते थे. भिवंडी शहर पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि सूचना के आधार पर पुलिस ने मंगलवार को भिवंडी के इंदिरा नगर इलाके में खोका परिसर में छापा मारा और एक मकान में किराए पर रह रहे दो लोगों को गिरफ्तार किया.

उन्होंने बताया कि दोनों के पास भारत में रहने के लिए कोई वैध दस्तावेज नहीं थे. अधिकारी ने बताया कि दोनों के खिलाफ विदेशी नागरिक अधिनियम तथा भारतीय पासपोर्ट अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने बताया कि मकान मालिक को भी आरोपी बनाया गया है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu