‘जानबूझकर’ राहुल गांधी ने की ‘गुंडागर्दी’, नेता प्रतिपक्ष के पद पर रहने लायक नहीं: भाजपा

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 19 Dec 2024 08:23 PM
‘जानबूझकर’ राहुल गांधी ने की ‘गुंडागर्दी’, नेता प्रतिपक्ष के पद पर रहने लायक नहीं: भाजपा

ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बृहस्पतिवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर संसद भवन परिसर में सत्ता पक्ष के विरोध प्रदर्शन में जानबूझकर पहुंचने और धक्कामुक्की के साथ-साथ ‘गुंडागर्दी’ करने का आरोप लगाया और कहा कि उनके जैसा व्यक्ति नेता प्रतिपक्ष के पद पर रहने के लायक नहीं है.

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के साथ भाजपा मुख्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि आज संसद परिसर में अशोभनीय और गुंडागर्दी से भरा व्यवहार किया गया, जिसकी सभ्य समाज कल्पना भी नहीं कर सकता.

उन्होंने कहा, ”आज जब भाजपा के सांसद मकर द्वार पर विरोध प्रकट कर रहे थे, तब राहुल आए. सुरक्षार्किमयों ने उनसे कहा कि बगल में जो जगह है, आप जाने के लिए उसका उपयोग करें. लेकिन जानबूझकर, सोच समझकर राहुल गांधी हमारे सांसदों के बीच पहुंच गए और न केवल बीच में पहुंचे बल्कि धक्कामुक्की और गुंडागर्दी की.” उन्होंने कहा, ”ऐसा व्यक्ति नेता प्रतिपक्ष के पद पर रहने के लायक नहीं है.” चौहान ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष के व्यवहार के कारण ‘हमारे बुजुर्ग, गरीब और शालीन’ सांसद प्रताप सारंगी गिर गए और गिरने के कारण उनके माथे पर गंभीर चोट लगी है.

उन्होंने कहा, ”वो पहले आईसीयू में भर्ती रहे और उनका इलाज अभी जारी है.” मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि वह दूसरे घायल भाजपा सांसद मुकेश राजपूत को जब देखने अस्पताल गए तो उस समय तक वह होश में नहीं आए थे. उन्होंने सवाल किया, ”क्या संसद में ऐसे दृश्य देखे जाएंगे, क्या तर्कों का सहारा लेने की बजाय शारीरिक ताकत का प्रयोग किया जाएगा?” चौहान ने कहा कि भाजपा की आदिवासी सांसद फान्गनॉन कोन्याक ने जो कुछ कहा है, वह व्यथित करने वाला है.

उन्होंने कहा, ”कोन्याक ने सभापति जी को शिकायत की है कि उनके साथ अशालीन, असभ्य, अमर्यादित व्यवहार किया गया. सभापति कह रहे हैं कि वह उनके पास रोती हुई आई थीं. क्या महिला आदिवासी सांसद के साथ ऐसा व्यवहार किया जाएगा?, क्या उनके इतने निकट पहुंचे कि वो असहज हो जाएं? मां-बहन-बेटी का सम्मान भारत की प्राथमिकता रही है. लेकिन आदिवासी महिला सांसद के साथ ऐसे व्यवहार की कोई कल्पना कर सकता है क्या?” उन्होंने कहा, ”क्या हो गया है राहुल गांधी और कांग्रेस को.” चौहान ने कहा कि वह एक दर्जन बार लोकसभा और विधानसभा के सदस्य रहे हैं और सांसदों तथा विधायकों के व्यवहार और आचरण को देखा है.

उन्होंने कहा, ”लेकिन आज जो संसद में हुआ उसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती है. अशालीन, अशोभनीय और गुंडागर्दी से भरा व्यवहार किया गया जिसकी सभ्य समाज कल्पना भी नहीं कर सकता.” भाजपा के संवाददाता सम्मेलन से ठीक पहले संपन्न हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के संवाददाता सम्मेलन पर सवाल खड़े करते हुए चौहान ने कहा कि उन्हें उम्मीद थी कि वे संसद में किए गए ‘अपने कुकृत्य’ के लिए क्षमा मांगेंगे.

उन्होंने कहा, ”लेकिन उन्होंने क्षमा नहीं मांगी. मुझे तो समझ ही नहीं आया कि उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस क्यों की. उस प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी उनका अहंकार झलक रहा था.” कांग्रेस के संवाददाता सम्मेलन में राहुल गांधी ने भाजपा पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर संबंधित बयान के मुद्दे से ध्यान भटकाने का प्रयास करने का आरोप लगाया और कहा कि शाह को माफी मांगनी चाहिए एवं इस्तीफा देना चाहिए. गांधी ने दावा किया कि संसद परिसर में आज जो हुआ, वो शाह के बयान से ध्यान भटकाने के लिए किया गया. कांग्रेस नेता ने कहा कि गृह मंत्री को मांगनी चाहिए और उन्हें इस्तीफा देना चाहिए.

राहुल गांधी के ‘सामंती व्यवहार’ के कारण निर्वाचित सांसदों को गंभीर चोटें आईं: धर्मेंद्र प्रधान

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बृहस्पतिवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता के ‘अहंकार, अधिकार की भावना और सामंती व्यवहार’ ने निर्वाचित सांसदों को गंभीर चोटें पहुंचाई हैं और उनकी जान को खतरा पैदा किया है.

संसद परिसर में बृहस्पतिवार को विपक्ष और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सदस्यों के बीच हुई झड़प में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दो सांसदों के सिर में चोटें आईं और उन्हें स्थानीय राम मनोहर लोहिया अस्पताल के गहन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) में भर्ती कराया गया.

प्रधान ने कहा, ह्लक्या राहुल गांधी कभी बड़े होंगे? संसद उनकी जागीर नहीं है. उनके अहंकार, अधिकार की भावना और सामंती व्यवहार ने आज (बृहस्पतिवार को) निर्वाचित सांसदों को गंभीर चोटें पहुंचाई हैं और उनकी जान को खतरा पैदा किया है.ह्व प्रधान ने ‘एक्स’ पर ‘पीटीआई’ का वीडियो साझा करते हुए लिखा, ह्लमैं उनके व्यवहार और नखरों की कड़ी निंदा करता हूं. उनकी बचकानी हरकत की जितनी भी निंदा की जाए, कम है. उन्हें कम से कम माफी तो मांगनी ही चाहिए.ह्व अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजय शुक्ला ने बताया कि ओडिशा के प्रताप सारंगी (69) और उत्तर प्रदेश के मुकेश राजपूत को सिर में चोट लगने के बाद संसद से अस्पताल लाया गया.

चिकित्सक ने बताया, ह्लसारंगी के सिर से बहुत खून बह रहा था. उनके माथे पर गहरा घाव था और उन्हें टांका लगाना पड़ा. जब उन्हें लाया गया तो उनका रक्तचाप बहुत अधिक था.ह्व डॉ. शुक्ला ने बताया, ह्लराजपूत के सिर में भी चोट लगी थी, जिसके बाद वह बेहोश हो गए. हालांकि, अस्पताल लाए जाने के समय सांसद पूरी तरह होश में थे. उनका भी रक्तचाप बढ़ गया था.ह्व आरएमएल अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक ने बताया कि दोनों सांसदों को रक्तचाप, दर्द और बेचैनी को नियंत्रित करने के लिए दवा दी गई है, जबकि सिर का सीटी स्कैन और हृदय संबंधी जांच की जा रही है.

चिकित्सक ने बताया, ह्लदोनों आईसीयू में हैं. हम उन्हें स्थिर करने की कोशिश कर रहे हैं.ह्व प्रधान ने ‘एक्स’ पर एक अन्य पोस्ट में कहा, ह्लप्रताप सारंगी जी और मुकेश राजपूत जी का हालचाल जानने के लिए आरएमएल अस्पताल गया. उनके सिर में चोट लगी है.ह्व उन्होंने कहा कि हाथापाई और धमकी का हमारे ‘लोकतंत्र के मंदिर’ में कोई स्थान नहीं है.

संसद में ‘धक्का-मुक्की’: राजग सांसदों ने राहुल गांधी के खिलाफ पुलिस को शिकायत सौंपी

अनुराग ठाकुर और बांसुरी स्वराज सहित राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के तीन सांसदों ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ पुलिस को एक शिकायत देकर, उन पर संसद में ”धक्का-मुक्की” के दौरान ”शारीरिक हमला और उकसावे” में शामिल होने का आरोप लगाया गया है. यह जानकारी एक अधिकारी ने दी. तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) के एक सांसद के साथ ठाकुर और स्वराज ने संसद मार्ग पुलिस थाने में अधिकारियों से मुलाकात की और लिखित शिकायत दी. ठाकुर ने पुलिस थाने के बाहर मीडिया से कहा, ”हमने श्री राहुल गांधी के खिलाफ शारीरिक हमला और उकसावे के लिए शिकायत दी है.”

By Yogesh Kumar Sahu