राजस्थान के अनेक इलाकों में सर्दी का दौर जारी

Author: navabharat digital
UPDATED: Wed, 22 Jan 2025 01:44 PM
राजस्थान के अनेक इलाकों में सर्दी का दौर जारी

ऑडियो सुनें

जयपुर: राजस्थान के कई इलाकों में सर्दी का दौर जारी है और बीते चौबीस घंटे में राज्य के एकमात्र पर्वतीय कस्बे माउंट आबू में न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान हनुमानगढ़ के संगरिया में 5.8 डिग्री सेल्सियस, लूणकरणसर में 6.8 डिग्री, सिरोही और फतेहपुर में 7.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

न्यूनतम तापमान पिलानी में 7.6 डिग्री सेल्सियस, चूरू में 7.8 डिग्री, सीकर और गंगानगर में 8.2 डिग्री व नागौर में 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी जयपुर में न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहा।
मौसम विभाग के अनुसार, अजमेर, कोटा, जोधपुर, उदयपुर, जयपुर और बीकानेर में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया।

नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी

  1. 1 Asiad : भारत को आज मिले सात पदक, स्क्वाश के बाद एथलीटों ने बिखेरा जलवा, मुक्केबाजों ने भी दिखाया दम, कुल 37 पदक हुए
  2. 2 World Rabies Day 2026 : छत्तीसगढ़ में रेबीज से होती हैं औसतन 400 मौतें सालाना, अस्पतालों में इंजेक्शन का अभाव, 30651 आवारा कुत्तों की नसबंदी, 34 एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर चल रहे
  3. 3 महंगाई का बड़ा झटका : एसी, टीवी, वाशिंग मशीन अक्टूबर से महंगे हो जाएंगे, दामों में 8% तक बढ़ोतरी, जानिए कौन सी कंपनियां बढ़ा सकती हैं दाम
  4. 4 बड़ी खबर : राहुल गांधी ‘देशद्रोही आचरण’ कर रहे, माफी मांगें, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कांग्रेस पर तीखा हमला, चुनाव आयोग का बचाव किया, प्रेस कांफ्रेंस कर लगाए गंभीर आरोप
By navabharat digital