अमेरिका: स्कूल, चर्च जैसे संवेदनशील स्थानों पर आव्रजकों की गिरफ्तारी पर रोक लगाने वाली नीतियां खत्म

Author: navabharat digital
UPDATED: Wed, 22 Jan 2025 01:51 PM
अमेरिका: स्कूल, चर्च जैसे संवेदनशील स्थानों पर आव्रजकों की गिरफ्तारी पर रोक लगाने वाली नीतियां खत्म
ऑडियो सुनें

वाशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन ने स्कूल और चर्च जैसे संवेदनशील स्थानों पर आव्रजकों की गिरफ्तारी पर रोक लगाने वाली नीतियों को खत्म कर दिया है जिसके बाद आव्रजन कानूनों को लागू करने वाले अधिकारी अब इन स्थानों से आव्रजकों को गिरफ्तार कर सकेंगे।

इस कदम ने उन दिशा-निर्देश को उलट दिया है जिसने एक दशक से अधिक समय से आव्रजन एवं सीमा शुल्क प्रवर्तन (आईसीई) तथा सीमा शुल्क एवं सीमा सुरक्षा (सीबीपी) को संवेदनशील स्थानों पर आव्रजकों की गिरफ्तारी से प्रतिबंधित किया हुआ था।

‘यूएस डिपार्टमेंट आॅफ होमलैंड सिक्योरिटी’ ने मंगलवार को एक बयान में कहा, ‘‘यह कदम सीबीपी और आईसीई के हमारे र्किमयों को आव्रजन कानूनों को लागू करने और हत्यारों तथा दुर्ष्किमयों सहित आपराधिक विदेशियों को पकड़ने के लिए सशक्त बनाता है जो अवैध रूप से हमारे देश में आए हैं। अपराधी अब गिरफ्तारी से बचने के लिए अमेरिका के स्कूलों और चर्चों में छिप नहीं सकेंगे।’’
आव्रजन कानूनों

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital