ट्रक ने दो बच्चों समेत तीन लोगों को कुचला…

Author: navabharat digital
UPDATED: Wed, 16 Apr 2025 03:06 PM
ट्रक ने दो बच्चों समेत तीन लोगों को कुचला…
ऑडियो सुनें

होशियारपुर: पंजाब के हाजीपुर में रेत से लदे एक ट्रक ने दो बच्चों सहित तीन लोगों को कुचल दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को बताया कि इस घटना में दो लोग घायल भी हुए हैं। पुलिस के मुताबिक, मंगलवार रात पांच लोग मुख्य सड़क के किनारे खड़े थे, तभी तलवाड़ा की ओर से आ रहे ट्रक ने उन्हें कुचल दिया।

पुलिस ने बताया कि घटना में तीन लोगों-आकाश (30), परी (सात) और समीर (पांच) की मौके पर ही मौत हो गई। उसने बताया कि घटना में घायल हुए दो लोगों को मुकेरियां में सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसने बताया कि घटना के सिलसिले में हाजीपुर पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital