मध्यप्रदेश में ट्रक, स्कूटर और एक अन्य वाहन की टक्कर में तीन की मौत

Author: navabharat digital
UPDATED: Tue, 22 Apr 2025 04:28 PM
मध्यप्रदेश में ट्रक, स्कूटर और एक अन्य वाहन की टक्कर में तीन की मौत
ऑडियो सुनें

सागर: मध्यप्रदेश के सागर जिले में मंगलवार को ट्रक, स्कूटर और एक अन्य वाहन की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। नारायावली के थाना प्रभारी कपिल लक्षकार ने बताया कि यह दुर्घटना नारायावली थाना क्षेत्र के जेराई गांव में सागर-खुरई रोड पर पुल के पास हुई।

उन्होंने बताया कि जिन तीन लोगों की इस हादसे में जान गयी है उनमें एक स्कूटर पर जबकि दो अन्य तीसरे वाहन पर सवार थे। लक्षकार ने बताया, ‘‘दुर्घटना में स्कूटर और (तीसरा) वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।’’ उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान अभी नहीं हो पाई है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital