किश्तवाड़ मुठभेड़ में शहीद हुए सैनिक को श्रद्धांजलि दी गई

Author: navabharat digital
UPDATED: Fri, 23 May 2025 01:23 PM
किश्तवाड़ मुठभेड़ में शहीद हुए सैनिक को श्रद्धांजलि दी गई
ऑडियो सुनें

जम्मू: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में बृहस्पतिवार को आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में शहीद हुए सैनिक गायकड़ संदीप पांडुरंग को शुक्रवार को जम्मू के सैन्य अस्पताल में श्रद्धांजलि दी गई। व्हाइट नाइट कोर के चीफ आॅफ स्टाफ मेजर जनरल शैलेन्द्र ंिसह ने शहीद सैनिक के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र सर्मिपत किया।

अधिकारियों ने बताया कि मेजर जनरल ंिसह सहित अन्य सैन्य अधिकारियों, पुलिस, बीएसएफ और नागरिक अधिकारियों ने तिरंगे में लिपटे शहीद सैनिक को श्रद्धांजलि दी और पुष्पचक्र चढ़ाया। किश्तवाड़ जिले में सुरक्षा बलों द्वारा बृहस्पतिवार को शुरू किए गए घेराबंदी और तलाश अभियान के दौरान आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में पांडुरंग शहीद हो गए थे।

अधिकारियों ने बताया कि किश्तवाड़ के ंिसहपोरा-चटरू इलाके में छिपे हुए चार आतंकवादियों को पकड़ने के लिए अभियान जारी है। पांडुरंग महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले की अकोले तहसील के करंदी गांव के निवासी थे। वह किश्तवाड़ जिले में तैनात 17वीं राष्ट्रीय राइफल्स में सेवारत थे।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital