‘स्विमिंग-पूल’ में दो बच्चियों से बलात्कार के आरोप में दो लोग गिरफ्तार

Author: navabharat digital
UPDATED: Tue, 12 Aug 2025 04:39 PM
‘स्विमिंग-पूल’ में दो बच्चियों से बलात्कार के आरोप में दो लोग गिरफ्तार
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली: दिल्ली के नरेला इलाके में एक ‘स्विमिंग-पूल’ में नौ साल की दो बच्चियों से बलात्कार करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि यह घटना सात अगस्त को लामपुर में लामपुर बस अड्डे के पास स्थित एक स्विंिमग पूल में घटी।

पुलिस के अनुसार, आठ अगस्त को एक पीड़िता की मां ने नरेला पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई कि उसकी बेटी और एक अन्य बच्ची के साथ ‘स्विंिमग पूल’ में बलात्कार किया गया। उसने बताया कि पीड़िता की मां के बयान के आधार पर नौ अगस्त को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं 70 (2) (सामूहिक बलात्कार), 127 (2) (गलत तरीके से रोकना) और 351 (आपराधिक धमकी) तथा यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।

पीड़िताओं ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 183 के तहत मजिस्ट्रेट के सामने अपने बयान दर्ज कराए। आरोपियों को पकड़ने के लिए तुरंत एक टीम गठित की गई। पुलिस अधिकारी ने कहा, “टीम ने दो लोगों को गिरफ्तार किया, जिनकी पहचान बिहार के समस्तीपुर जिले के निवासी अनिल कुमार (37) और उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के मुनील कुमार (24) के रूप में हुई।” पुलिस ने बताया कि दोनों व्यक्तियों का कोई पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital