गाजा में मृतकों की संख्या 62 हजार से अधिक हुई : फलस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 18 Aug 2025 07:59 PM
गाजा में मृतकों की संख्या 62 हजार से अधिक हुई : फलस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय
ऑडियो सुनें

काहिरा. गाजा में इजराइल द्वारा गत 22 महीनों से किये जा रहे हमलों में अबतक 62 हजार से अधिक लोगों की जान जा चुकी है. फलस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को यह जानकारी दी. मंत्रालय ने बताया कि गत 24 घंटों में कम से कम 60 लोग मारे गए हैं, जिससे सात अक्टूबर, 2023 को शुरू हुए इजराइल-हमास युद्ध में मरने वालों की संख्या 62,004 हो गई है. उसने बताया कि इस अवधि में 156,230 लोग घायल हुए हैं.

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक सहायता एजेंसियों से मदद की पाने की कोशिश करने या सहायता वितरण स्थलों के पास 1,965 लोग मारे गए हैं. सोमवार सुबह सहायता प्राप्त करने की कोशिश में कम से कम सात फलस्तीनी मारे गए. मंत्रालय हालांकि मृतकों में आम नागरिकों और हमास के लड़ाकों के बीच अंतर नहीं करता. संयुक्त राष्ट्र और अन्य स्वतंत्र विशेषज्ञ इसके आंकड़ों को हताहतों की सबसे विश्वसनीय गणना मानते हैं.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu