मुंबई के पास फार्मा कंपनी में नाइट्रोजन गैस का रिसाव, चार कर्मियों की मौत

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 21 Aug 2025 10:58 PM
मुंबई के पास फार्मा कंपनी में नाइट्रोजन गैस का रिसाव, चार कर्मियों की मौत
ऑडियो सुनें

मुंबई. महाराष्ट्र के पालघर जिले के तारापुर एमआईडीसी में स्थित एक दवा कंपनी में बृहस्पतिवार को नाइट्रोजन गैस का रिसाव होने से कम से कम चार र्किमयों की मौत हो गई. दो अन्य कर्मी गंभीर रूप से प्रभावित हुए हैं. अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि यह घटना बोईसर के औद्योगिक क्षेत्र में स्थित ‘मेडले फार्मा’ में दोपहर को हुई. बोईसर मुंबई से करीब 130 किलोमीटर दूर है.

पालघर जिला आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख विवेकानंद कदम ने कहा कि अपराह्न ढाई से तीन बजे के बीच कंपनी की एक इकाई में नाइट्रोजन गैस का रिसाव हुआ जिससे वहां काम कर रहे कर्मचारी प्रभावित हुए. उन्होंने बताया, ”छह र्किमयों को अस्पताल ले जाया गया जहां शाम को चार र्किमयों की मौत हो गई.” कदम ने कहा कि दो अन्य को एक स्थानीय अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में भर्ती कराया गया है. अधिकारियों ने बताया कि मृतकों की पहचान कल्पेश राउत, बंगाली ठाकुर, धीरज प्रजापति और कमलेश यादव के रूप में हुई है, जबकि रोहन शिंदे और नीलेश हडाल का इलाज किया जा रहा है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu