ऑस्ट्रेलिया में दो पुलिस अधिकारियों की मौत, अन्य गोली लगने से घायल

Author: navabharat digital
UPDATED: Tue, 26 Aug 2025 04:15 PM
ऑस्ट्रेलिया में दो पुलिस अधिकारियों की मौत, अन्य गोली लगने से घायल
ऑडियो सुनें

न्यूजीलैंड: ऑस्ट्रेलिया के एक ग्रामीण इलाके में मंगलवार को एक संपत्ति का निरीक्षण करने गई पुलिस को निशाना बनाकर की गई गोलीबारी में दो पुलिस अधिकारियों की मौत हो गई जबकि अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि हमलावर फरार है।

अधिकारियों ने बताया कि गोलीबारी की घटना दोपहर के समय हुई जब पुलिस पोरेपुंका में एक संपत्ति का निरीक्षण करने गई थी। पोरेपुंका, मेलबर्न से 320 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में स्थित विक्टोरिया राज्य में स्थित है जिसकी आबादी 1,000 से थोड़ी ही ज्यादा है।

दोपहर बाद अधिकारियों ने पहली बार मौत की पुष्टि की, जबकि बंदूकधारी फरार था। कानून प्रवर्तन एजेंसियों के बयानों में न तो कोई विवरण दिया गया है और न ही यह बताया गया है कि गोलीबारी के समय 10 अधिकारी क्यों मौजूद थे।

पुलिस ने स्थानीय निवासियों से अपने अपने घरों के अंदर रहने की अपील की और लोगों से उस इलाके में नहीं जाने को कहा। आसपास के सार्वजनिक भवनों और नजदीकी हवाई अड्डे को बंद कर दिया गया है। ‘पुलिस फेडरेशन आॅफ आॅस्ट्रेलिया’ के अध्यक्ष केविन मॉर्टन ने घटना पर शोक व्यक्त करते हुए कहा, ‘‘दो विक्टोरियन पुलिस अधिकारियों की निर्मम हत्या और एक अन्य के गंभीर रूप से घायल होने से पूरे देश के पुलिस संघ के सदस्य स्तब्ध और दुखी हैं।’’

विक्टोरिया की एंबुलेंस सेवा ने पुष्टि की कि उसने गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को विमान से अस्पताल पहुंचाया जिसकी हालत स्थिर है। पोरेपुंका में स्थित ऑस्ट्रेलियाई समाचार आउटलेट ने कहा कि गोलीबारी के कई घंटों बाद भी व्यापक तलाश अभियान जारी है तथा टेलीविजन पर प्रसारित खबरों में क्षेत्र में हेलीकॉप्टर और पुलिस के श्वान दस्ते नजर आए।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital