पश्चिम बंगाल : अवैध रूप से रह रहा बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 26 Aug 2025 07:50 PM
पश्चिम बंगाल : अवैध रूप से रह रहा बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार
ऑडियो सुनें

सिलीगुड़ी. पश्चिम बंगाल में कथित तौर पर अवैध रूप से प्रवेश करने के बाद पिछले तीन साल से रह रहे एक बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी. पुलिस के मुताबिक बांग्लादेश के लालमोनिरहाट का मूल निवासी अरुण कांति रॉय लगभग तीन साल पहले भारत में घुस आया था और दार्जिलिंग जिले के खारीबाड़ी पुलिस थाना क्षेत्र के गौरीसिंह गांव में अवैध रूप से रह रहा था.

अरुण रॉय ने अपनी नागरिकता छिपाने के लिए एक नया नाम अपनाया और अर्घ्य बर्मन नाम से आधार कार्ड तथा पैन कार्ड सहित कई भारतीय दस्तावेज हासिल करने में कामयाब रहा. पुलिस ने बताया कि खुफिया सूचना के आधार पर सुरक्षार्किमयों ने रविवार को गांव में छापा मारा और उसे हिरासत में ले लिया. उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान अरुण ने स्वीकार किया कि वह बांग्लादेशी नागरिक है और उसके पास से उस देश का पहचान पत्र भी बरामद हुआ है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu