कांग्रेस ने राहुल गांधी के खिलाफ टिप्पणी को लेकर केंद्रीय मंत्री रीजीजू की आलोचना की

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 27 Aug 2025 08:42 PM
कांग्रेस ने राहुल गांधी के खिलाफ टिप्पणी को लेकर केंद्रीय मंत्री रीजीजू की आलोचना की
ऑडियो सुनें

ईटानगर. कांग्रेस की अरुणाचल प्रदेश इकाई ने केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रीजीजू द्वारा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के खिलाफ की गई हालिया टिप्पणी की निंदा की है. कांग्रेस ने रीजीजू की इस टिप्पणी को ‘अभद्र व्यक्तिगत हमला और चरित्र हनन’ करार दिया है.

अरुणाचल प्रदेश कांग्रेस समिति (एपीसीसी) के महासचिव चेरा ताया ने यहां जारी एक बयान में आरोप लगाया कि रीजीजू की टिप्पणी  एक नेता और केंद्रीय मंत्री के रूप में उनकी अपनी विफलताओं’ से जनता का ध्यान हटाने का प्रयास है. ताया ने कहा, ”यह दुर्भाग्यपूर्ण और शर्मनाक है कि एक केंद्रीय मंत्री ने इस तरह के निम्न स्तर पर भाषण दिया, जो भाजपा की वास्तविक प्रकृति, व्यवहार और राजनीतिक संस्कृति को दर्शाता है.” उन्होंने कहा कि कभी राष्ट्रीय हस्ती के तौर पर देखे जाने वाले रीजीजू अब ‘अपने दक्षिणपंथी संगठन की भाषा और लहजे का प्रयोग करने’ तक सीमित हो गए हैं.

अरुणाचल पश्चिम से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद रीजीजू ने 23 अगस्त को गांधी पर निशाना साधते हुए कहा था कि जब वह (गांधी) संसद में बोलते हैं तो उनकी अपनी पार्टी के सांसद असहज हो जाते हैं और आशंकित रहते हैं कि वह अनाप-शनाप बातें करेंगे और पार्टी को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा. एपीसीसी ने भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार पर चुनावी कदाचार का आरोप लगाते हुए दावा किया कि ‘वोट चोरी, बूथ कब्जा, पैसे लेकर वोट देना और चुनाव अधिकारियों की नि्क्रिरयता’ ने अरुणाचल प्रदेश में चुनावों को प्रभावित किया है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu