श्रीनगर. नियंत्रण रेखा के उसपार पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) में बने अलग-अलग लांंिचग पैड पर करीब 150 आतंकवादी जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ करने के लिए तैयार बैठे हैं जबकि 500 से 700 के करीब अन्य आतंकवादी 11 प्रशिक्षण शिविरों में प्रशिक्षण ले रहे हैं. यह दावा सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को किया. उन्होंने बताया कि सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों की एलओसी पार घाटी में घुसपैठ करने की कोशिश को सफलतापूर्वक नाकाम किया है. सेना के अधिकारी ने पहचान गुप्त रखते हुए बताया, ‘‘एलओसी के उस पास मनसेरा, कोटली और मुजफ्फराबाद स्थित 11 प्रशिक्षिण शिविरों में 500 से 700 लोग आतंकवाद का प्रशिक्षण ले रहे हैं.’’ उन्होंने बताया कि खुफिया जानकारी के मुताबिक पीओके में बने लांंिचग पैड पर करीब 150 आतंकवादी जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ करने के लिए तैयार बैठे हैं.
एलओसी पर करीब 150 आतंकवादी घुसपैठ कर जम्मू-कश्मीर में दाखिल होने को तैयार : सैन्य अधिकारी
Author: www.navabharat.news
UPDATED: Sat, 25 Jun 2022 05:42 PM
ऑडियो सुनें
नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी
- 1 Today’s Share Market शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 413 अंक उछला, जानिए टॉप गेनर्स और लूजर्स
- 2 FSSAI खाद्य तेल पर भ्रामक विज्ञापन.. एफएसएसएआई ने बिगबास्केट, फ्लिपकार्ट, जेमिनी एडिबल्स को नोटिस जारी किया, जानें क्या अपडेट
- 3 तिरंगा मार्च LIVE: हिरासत में लिए गए दिपके और नेहा बोरा, प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई
- 4 VIDEO भारत ने बांग्लादेश भेजे 18 रेलवे कोच, खास कमरा और नमाज जैसी सुविधाएं, 9.5 करोड़ डॉलर की कीमत से 200 रेलवे कोच बनाकर देगा भारत
Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.
लेखक के बारे में
By www.navabharat.news
Tags: