
इंफाल: कांग्रेस की मणिपुर इकाई के अध्यक्ष कीशम मेघचंद्र ंिसह ने शुक्रवार को कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के दखल से राज्य का संकट हल नहीं होगा, क्योंकि इसके लिए सरकार की अगुवाई में राजनीतिक समाधान और विश्वास बहाली के उपाय जरूरी हैं।
आरएसएस के सरसंघचालक मोहन भागवत के तीन दिवसीय मणिपुर दौरे पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस नेता ने कहा कि कोई भी दौरा जो लोगों की तकलीफों के बजाय ह्लसंगठन को मजबूत करनेह्व को प्राथमिकता देता है, वह गलत संदेश देता है। उन्होंने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, ह्लमणिपुर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने आरएसएस सरसंघचालक मोहन भागवत के मणिपुर दौरे पर गौर किया है। ऐसे समय में जब मणिपुर अभूतपूर्व ंिहसा, विस्थापन, सामाजिक बंटवारे और प्रशासनिक अव्यवस्था से जूझ रहा है, लोगों को उम्मीद थी कि केंद्र सरकार शांति और हालात सामान्य करने के लिए एक ठोस योजना भेजेगी।
उन्होंने कहा, हालांकि, मानवीय संकट और प्रशासनिक अव्यवस्था को दूर करने के बजाय यह दौरा मुख्य रूप से राज्य में आरएसएस के संगठनात्मक काम को मजबूत करने पर केंद्रित लगता है।ंिसह ने दावा किया कि आरएसएस के दखल से संकट का समाधान नहीं होगा। उनके अनुसार, मणिपुर में जारी जातीय संकट तभी खत्म हो सकता है जब सरकार राजनीतिक समाधान पेश करे, प्रशासन जवाबदेह बने और लोगों के बीच भरोसा बहाल करने के कदम उठाए जाएं।
उन्होंने कहा, ह्लविचारधारा वाले संगठनों को मजबूत करने से शांति नहीं आएगी। कांग्रेस नेता ने कहा कि यदि केंद्र सरकार मणिपुर के जातीय संकट को हल करने के लिए गंभीर है, तो उसे शांति के लिए ठोस रूपरेखा पेश करनी चाहिए, एक संयुक्त कमान व्यवस्था बनानी चाहिए, विस्थापित परिवारों की सुरक्षित वापसी की योजना जारी करनी चाहिए और प्रशासनिक नाकामी के लिए जवाबदेही तय करनी चाहिए।
उन्होंने कहा, मणिपुर प्रदेश कांग्रेस कमेटी दोहराती है कि ध्यान सिर्फ, हालात सामान्य करने, सभी समुदायों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और पीड़ितों को न्याय दिलाने पर होना चाहिए। राजनीतिक या विचारधारात्मक दौरे असली शासन की जगह नहीं ले सकते। मोहन भागवत बृहस्पतिवार को इंफाल पहुंचे। मई 2023 में राज्य में जातीय ंिहसा शुरू होने के बाद यह उनका पहला दौरा है।



