शिकोहाबाद मुठभेड़ में दोनों बदमाश ढेर, स्कूल के पास छिपे थे; SOG के दो जवानों को भी लगी गोली

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Fri, 17 Jul 2026 01:56 PM
शिकोहाबाद मुठभेड़ में दोनों बदमाश ढेर, स्कूल के पास छिपे थे; SOG के दो जवानों को भी लगी गोली
ऑडियो सुनें

फिरोजाबाद: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले का शिकोहाबाद शुक्रवार सुबह गोलियों की तड़तड़हाट से गूंज उठा। यहां नगला कन्हई क्षेत्र में स्कूल के पास पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हुई। दोनों ओर से करीब आधा घंटे तक गोलियां चलीं। इस दौरान पुलिस टीम ने दोनों बदमाशों को मार गिराया। ये बदमाश इटावा में बड़ी लूट की वारदात को अंजाम देकर भाग रहे थे। मुठभेड़ में एसओजी के दो जवान भी गोली लगने से घायल हुए हैं, जिनमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है।

 

पुलिस को सूचना मिली थी कि गाजियाबाद से झारखंड जा रही संबलपुर एक्सप्रेस में दो बदमाश सवार हैं। सूचना के आधार पर इटावा एसओजी ने शिकोहाबाद रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की घेराबंदी कर दी। इसी दौरान बदमाश ट्रेन से उतरकर भागने लगे। पुलिस के मुताबिक, घेराबंदी के दौरान बदमाशों ने एसओजी टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई के बीच दोनों बदमाश पास के गांव की ओर भाग निकले। एसओजी टीम भी बदमाशों का पीछा करते हुए गांव के अंदर जा घुसी। बदमाश गांव में ही स्कूल के पास जाकर छुप गए। एसओजी टीम ने मोर्चा संभालते हुए बदमाशों पर गोलियों को बौछार कर दी।

 

एसओजी टीम ने आगे बढ़ते हुए दोनों बदमाशों को मार गिराया। बदमाशों की पहचान इटावा निवासी सुमित और अंकित उर्फ सीपू के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार 3 जुलाई को तीन बदमाशों ने मिलकर इटावा की फ्रेंड्स कॉलोनी में एक डॉक्टर के साथ लूटपाट की घटना को अंजाम दिया था, जिसमें सोग और इटावा पुलिस ने एक बदमाश को कुछ घटना के कुछ घंटे के बाद मौके पर पकड़ लिया था। दो बदमाशों की पुलिस तलाश कर रही थी।

 

शुक्रवार को पुलिस बदमाश सुमित और अंकित उर्फ सीपू का पीछा करते हुए शिकोहाबाद आ पहुंची। यहां पर एसओजी टीम ने दोनों बदमाशों को पकड़ने के लिए दबिश दी थी। एसओजी के दो सिपाही डेविड चौहान और पुष्पेंद्र चौधरी को गोली लग गई। दोनों एसओजी के जवानों को तत्काल अस्पताल ले जाया गया। एसओजी जवान डेविड की हालत गंभीर है। उन्हें उपचार के लिए आगरा रेफर किया गया है।

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav