देश के प्रत्येक जिले में पशु चिकित्सालय बनाये जाएं: आप सांसद मालीवाल ने रास में उठायी मांग

Author: navabharat digital
UPDATED: Tue, 16 Dec 2025 02:31 PM
देश के प्रत्येक जिले में पशु चिकित्सालय बनाये जाएं: आप सांसद मालीवाल ने रास में उठायी मांग
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली: राज्यसभा में मंगलवार को आम आदमी पार्टी की सदस्य स्वाति मालीवाल ने आवारा पशुओं की समस्याओं का मुद्दा उठाते हुए मांग की कि देश के प्रत्येक जिले में पशु चिकित्सालय, शरण स्थल और सारे उपकरणों से सुसज्जित एम्बुलेंस की व्यवस्था होनी चाहिए। शून्यकाल में यह मुद्दा उठाते हुए मालीवाल ने कहा कि समाज में संचालित गैर कानूनी दूध डेरियों पर कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि एक वर्ष में देश भर के 70 प्रतिशत कुत्तों का बंध्याकरण और टीकाकरण किया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि अकेले दिल्ली में दस साल में लाखों रूपये कुत्ते के टीकाकरण पर खर्च किए गये, ंिकतु कुत्ते के काटने और रैबीज के मामले बढ़ते जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें रैबीज के पीड़ितों और उनके परिवार के साथ पूरी सहानुभूति है ंिकतु पशुओं के साथ अत्याचार नहीं होना चाहिए।
मालीवाल ने पशुओं के साथ यौन कर्म करने वाले लोगों को दंिरदा बताते हुए कहा कि ऐसे लोगों की मानसिकता समाज की बहु-बेटियों के साथ क्या करवा सकती है, इस पर भी विचार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि कानून में बदलाव कर ऐसे लोगों को कड़े दंड का प्रावधन करना चाहिए।

इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग के हारिस बीरन ने नवविवाहित महिलाओं के आत्महत्या किए जाने की बढ़ती घटनाओं पर ंिचता जताते हुए कहा कि ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए देश में पर्याप्त कानून होने के बावजूद समस्या इन्हें ठीक से लागू करने की है। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में दहेज एक प्रमुख कारण है।

उन्होंने कहा कि सरकारी आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2023 में 1,71,418 आत्महत्या के मामले दर्ज किए गये, जिनमें से अधिकतर वैवाहिक समस्याओं के थे। उन्होंने कहा कि महिलाओं के मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य पर विशेष तौर पर ध्यान दिये जाने की जरूरत है। शून्यकाल में कांग्रेस की रेणुका चौधरी ने सरकार से तेलंगाना में प्रस्तावित कोठागुडेम ग्रीनफील्ड हवाई अड्डे के लिए मंजूरियों की प्रक्रिया तेज करने की मांग की। उन्होंने औद्योगिक कनेक्टिविटी, पर्यटन और सीमा सुरक्षा के लिहाज से इस परियोजना के महत्व को रेखांकित किया।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2016 में इसकी प्रारंभिक परियोजना रिपोर्ट को मंजूरी मिली थी। उन्होंने केंद्र से इसे जल्द मंजूरी देने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि तेलंगाना सरकार हवाई अड्डे पर प्रगति के लिए केंद्र सरकार से बार-बार संपर्क कर चुकी है। शून्यकाल में भाजपा की कविता पाटीदार, कल्पना सैनी, रेखा शर्मा, सिकंदर कुमार, सुजीत कुमार ईरण्ण कडाडी, बीजू जनता दल के निरंजन बिशी, तृणमूल कांग्रेस की सुष्मिता देव एवं द्रमुक के पी विल्सन ने लोक महत्व के विभिन्न मुद्दे उठाये।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital