आंध्र प्रदेश ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए पेश किया 3.32 लाख करोड़ रुपये का बजट

Author: navabharat digital
UPDATED: Sat, 14 Feb 2026 02:57 PM
आंध्र प्रदेश ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए पेश किया 3.32 लाख करोड़ रुपये का बजट
ऑडियो सुनें

अमरावती: आंध्र प्रदेश सरकार ने शनिवार को कल्याण और विकास में संतुलन बनाते हुए वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 3.32 लाख करोड़ रुपये से अधिक का बजट पेश किया। राज्य के बजट में राजस्व व्यय 2.56 लाख करोड़ रुपये और पूंजीगत व्यय लगभग 54,000 करोड़ रुपये रहने का प्रस्ताव रखा गया है।

आंध्र प्रदेश के वित्त मंत्री पय्यावुला केशव ने राज्य विधानसभा में बजट पेश करते हुए कहा कि अनुमानित राजस्व घाटा लगभग 22,000 करोड़ रुपये (जीएसडीपी का 1.11 प्रतिशत) होगा और राजकोषीय घाटा लगभग 76,000 करोड़ (जीएसडीपी का 3.84 प्रतिशत) आंका गया है। बजट में स्कूल शिक्षा के लिए 32,308 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं जबकि स्वास्थ्य, चिकित्सा और परिवार कल्याण विभाग के लिए 19,306 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।

उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण की अगुवाई वाले पंचायती राज और ग्रामीण विकास विभाग को लगभग 23,000 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।
वित्त मंत्री ने अपने बजट भाषण में कहा कि मौजूदा बजट केवल आंकड़ों का ब्योरा नहीं है, बल्कि यह पांच करोड़ लोगों के सपनों को साकार करने की दिशा में एक कार्ययोजना है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital