बैठक में शामिल होने एक गाड़ी में होटल पहुंचे अमित शाह-शुभेंदु, मुलाकात पर पीठ भी थपथपाई

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Fri, 08 May 2026 01:26 PM
बैठक में शामिल होने एक गाड़ी में होटल पहुंचे अमित शाह-शुभेंदु, मुलाकात पर पीठ भी थपथपाई
ऑडियो सुनें

कोलकाता: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कोलकाता पहुंच गए हैं। वे आज शाम होने वाली विधायक दल की बैठक में शिरकत करेंगे। कोलकाता पहुंचने के बाद अमित शाह ने पहले दक्षिणेश्वर काली मंदिर में पूजा अर्चना की। इसके बाद वे कोलकाता के एक होटल में होने वाली भाजपा की अहम बैठक के लिए रवाना हो गए। खास बात ये है कि अमित शाह और शुभेंदु अधिकारी एक ही गाड़ी से होटल पहुंचे। साथ ही जब अमित शाह के कोलकाता पहुंचने पर शुभेंदु अधिकारी समेत अन्य भाजपा नेता उनके स्वागत के लिए पहुंचे थे तो उस दौरान शाह ने शुभेंदु से मुलाकात के समय उनकी पीठ भी थपथपाई थी।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav