
कोटा/जयपुर: कांग्रेस नेता राहुल गांधी का बुधवार को कोटा में प्रस्तावित छात्र संवाद कार्यक्रम, कथित परीक्षा पेपर लीक और युवाओं से जुड़े मुद्दों पर पार्टी के राष्ट्रव्यापी अभियान का पहला चरण है। यह कार्यक्रम राजस्थान में विवाद का कारण बन गया है, क्योंकि भाजपा और कुछ छात्रों ने इसकी टाइंिमग पर सवाल उठाए हैं। प्रश्नपत्र लीक होने के बाद राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा (नीट) रद्द कर दी गयी थी और इसे 21 जून को फिर से आयोजित कराया जा रहा है।
कांग्रेस ने जहां अपने कार्यक्रम को पेपर लीक और परीक्षा संबंधी अनियमितताओं से प्रभावित छात्रों और युवाओं तक पहुंचने का प्रयास बताया है, वहीं भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि देश के ‘कोंिचग हब’ में नीट जैसी परीक्षा से कुछ दिन पहले ऐसा कार्यक्रम आयोजित करना छात्रों का ध्यान भटका सकता है।
इस बीच, कांग्रेस ने गांधी की यात्रा की तैयारियां तेज कर दी हैं। उधर, भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी के किसान मोर्चा के नेतृत्व में मंगलवार को कोटा में विरोध प्रदर्शन किया और कहा कि छात्रों को परीक्षा से पहले अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने दिया जाना चाहिए। भाजपा नेता राकेश नायक के नेतृत्व में प्रदर्शनकारियों ने कोटा में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की प्रतिमा के सामने इकठ्ठा होकर प्रतिमा को आईना दिखाया और ज्ञापन चिपकाकर प्रतीकात्मक विरोध दर्ज कराया।
नायक ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार के दौरान हुई कथित पेपर लीक घटनाओं पर राहुल गांधी ने कभी आवाज नहीं उठाई। उन्होंने सवाल उठाया, “कांग्रेस शासन में कई परीक्षाओं के पेपर लीक हुए और अनियमितताएं हुईं, लेकिन राहुल गांधी ने तब छात्रों और युवाओं को याद नहीं किया। अब क्यों याद आ रहा है।”
नायक ने दावा किया कि भाजपा सरकार आने के बाद पेपर लीक की घटनाएं बंद हो गई हैं और पुराने मामलों की भी जांच जारी है। इधर, वरिष्ठ कांग्रेस नेता शांति धारीवाल ने कहा कि छात्रों में कार्यक्रम को लेकर उत्साह है। उन्होंने सोमवार को कोटा के कोंिचग संस्थानों का दौरा कर विद्यार्थियों को कार्यक्रम में आमंत्रित किया।
वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने कहा, “छात्र इस मुद्दे की गंभीरता से भली-भांति परिचित हैं और इसी कारण राहुल गांधी की बैठक को लेकर उनमें उत्साह है।” कांग्रेस कार्यालय, गुमानपुरा में महिला कांग्रेस की बैठक आयोजित की गई, जिसमें कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की गई। गांधी का बुधवार का यह कार्यक्रम देशभर में आयोजित होने वाले छात्र सम्मेलनों की शृंखला का पहला आयोजन होगा।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव र्स्विणम चतुर्वेदी ने जयपुर में बताया कि गांधी का छात्र संवाद कार्यक्रम कोटा के ओपन थिएटर में आयोजित होगा, जहां लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष विद्यार्थियों से सीधे बातचीत करेंगे। कार्यक्रम की टाइंिमग पर उठे सवालों के जवाब में चतुर्वेदी ने कहा कि यह कार्यक्रम केवल नीट ही नहीं, बल्कि सभी पेपर लीक, बेरोजगारी और युवाओं से जुड़े मुद्दों से संबंधित है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि नीट पुनर्परीक्षा देने वाले छात्र शायद कार्यक्रम में शामिल न हों, लेकिन बड़ी संख्या में जेईई, आगामी नीट और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के इसमें भाग लेने की उम्मीद है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने आरोप लगाया है कि भाजपा नेता, छात्र संवाद कार्यक्रम में विद्यार्थियों को शामिल होने से हतोत्साहित करने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि भाजपा ने इन आरोपों से इनकार किया है।
गहलोत ने दावा किया कि छात्रों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में कार्यक्रम को लेकर उत्साह है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा इस कार्यक्रम की प्रतिक्रिया से “घबराई” हुई है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कोटा सांसद एवं लोकसभा अध्यक्ष के कार्यालय से जुड़े पदाधिकारियों पर कोंिचग संस्थानों, पीजी आवास और गेस्ट हाउस संचालकों पर दबाव डालने का आरोप लगाया, ताकि छात्र कार्यक्रम में शामिल न हों।
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला राजस्थान की कोटा-बूंदी संसदीय सीट का प्रतिनिधित्व करते हैं। गहलोत ने कहा कि विपक्ष के नेता और छात्रों के बीच संवाद रोकने की कोशिशें लोकतांत्रिक मानदंडों के विपरीत हैं। देश के प्रमुख कोंिचग हब कोटा में करीब 1.2 लाख विद्यार्थी नीट और जेईई की तैयारी कर रहे हैं। ऐसे में 21 जून को होने वाली नीट पुनर्परीक्षा से पहले गांधी का छात्र संवाद कार्यक्रम छात्रों के बीच मिश्रित प्रतिक्रिया पैदा कर रहा है।
कांग्रेस ने इस कार्यक्रम में लगभग दस हजार छात्रों को जुटाने का लक्ष्य रखा है। कांग्रेस ने कहा कि यह अभियान युवाओं को प्रभावित करने वाले मुद्दों को उजागर करने के लिए है, जिनमें पेपरलीक, बढ़ता परीक्षा शुल्क, भर्ती और शिक्षा प्रणाली में पारर्दिशता की कमी शामिल हैं।
पार्टी ने निष्पक्ष और पारदर्शी भर्ती एवं शिक्षा व्यवस्था सुनिश्चित नहीं कर पाने को सरकार की विफलता करार दिया है।



