जोधपुर में आठ प्रसूताओं की तबीयत बिगड़ने के मामले में गहलोत ने जताई चिंता

जयपुर: राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जोधपुर में सर्जरी से प्रसव के बाद आठ महिलाओं की तबीयत बिगड़ने के मामले पर सोमवार को गहरी चिंता व्यक्त की। गहलोत ने कहा कि सर्जरी के बाद महिलाओं में सेप्टीसीमिया और गुर्दें संबंधी जटिलताएं विकसित होने की खबरें अत्यंत चिंताजनक हैं, यह चिकित्सा मानकों में भारी गिरावट और गंभीर लापरवाही को दर्शाता है।

उन्होंने कहा, ”कोटा और बीकानेर के बाद अब जोधपुर से आठ महिलाओं की हालत बिगड़ने की खबरें बेहद चिंताजनक हैं।” कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने आरोप लगाया कि एक तरफ शहर में सरकारी आयोजन और वीआईपी दौरों की चमक बिखेरी जा रही थी, वहीं दूसरी तरफ माताओं-बहनों की ंिजदगी खतरे में थी और प्रशासन सच्चाई छिपाने में लगा रहा।

गहलोत ने कहा कि सेप्टीसीमिया और किडनी फेल होने जैसी जटिलताएं स्वास्थ्य व्यवस्था की गंभीर खामियों को उजागर करती हैं। उन्होंने बताया कि वे जोधपुर जाकर प्रभावित मरीजों और उनके परिजन से मुलाकात करेंगे। जोधपुर के जिला अस्पताल में आॅपरेशन से प्रसव के बाद आठ महिलाओं को कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं पैदा हो गईं।

महिलाओं ने सर्जरी के बाद अत्यधिक रक्तस्राव और निम्न रक्तचाप की शिकायत की। इनमें से दो महिलाओं को गंभीर गुर्दा संक्रमण हो गया, जिसके बाद उन्हें मथुरादास माथुर अस्पताल रेफर किया गया। वहां उनका उपचार गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button