जम्मू-कश्मीर का राज्य का दर्जा बहाल करने की मांग: नागरिक समाज के 150 से अधिक प्रतिनिधियों का समर्थन

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Tue, 07 Jul 2026 05:29 PM
जम्मू-कश्मीर का राज्य का दर्जा बहाल करने की मांग: नागरिक समाज के 150 से अधिक प्रतिनिधियों का समर्थन
ऑडियो सुनें

श्रीनगर: नागरिक समाज के 150 से अधिक प्रतिनिधियों ने मंगलवार को सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित किया, जिसमें जम्मू-कश्मीर का राज्य का दर्जा तत्काल बहाल करने की केंद्र से मांग की गई। यह प्रस्ताव नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला द्वारा यहां शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर (एसकेआईसीसी) में बुलाई गई एक बैठक में पारित किया गया।

केंद्रशासित प्रदेश में सत्तारूढ़ नेकां ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर जारी एक पोस्ट में कहा, ”जम्मू-कश्मीर के नागरिक समाज के अलग-अलग वर्गों के 150 से अधिक प्रतिनिधि आज, सात जुलाई को श्रीनगर के एसकेआईसीसी में आयोजित एक बैठक में शामिल हुए। इस बैठक की अध्यक्षता नेकां के अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला और उपाध्यक्ष एवं माननीय मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने की।”

इसमें कहा गया है कि बैठक में सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित किया गया, जिसमें केंद्र सरकार से जम्मू-कश्मीर का पूर्ण राज्य का दर्जा बिना किसी विलंब के बहाल करने की मांग की गई। इस बीच, मुख्यमंत्री ने बैठक में शामिल होने के लिए प्रतिनिधियों को धन्यवाद ज्ञापित किया।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav