पुलिस प्रशिक्षु अधिकारी पर साथी प्रशिक्षुओं से सात लाख रुपये से अधिक की ठगी का मामला दर्ज

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Mon, 10 Aug 2026 03:10 PM
पुलिस प्रशिक्षु अधिकारी पर साथी प्रशिक्षुओं से सात लाख रुपये से अधिक की ठगी का मामला दर्ज

ऑडियो सुनें

तिरुवनंतपुरम: केरल पुलिस के एक प्रशिक्षु अधिकारी के खिलाफ अपने साथी प्रशिक्षुओं से ठगी करने का मामला दर्ज किया गया है। अधिकारी पर आरोप है कि उसने वर्दी दिलाने के नाम पर साथियों सात लाख रुपये से अधिक की रकम जमा की और बाद में यह पैसा आॅनलाइन सट्टेबाजी में खर्च कर दिया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पेरूरकडा थाने के एक अधिकारी ने बताया कि इस मामले में बयान दर्ज किए जा रहे हैं और इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 318 (धोखाधड़ी) के तहत दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, आरोपी वर्दी समिति का सदस्य था। आरोप है कि उसने कई प्रशिक्षुओं से 7,18,320 रुपये से अधिक की रकम पुलिस ड्राई कैंटीन में जमा कराने, वर्दी की सामग्री खरीदने और वर्दी सिलने वाली एक सोसायटी को देने के नाम पर जुटाई थी।

प्राथमिकी में कहा गया है कि आरोपी ने तीन जुलाई से 13 जुलाई के बीच इस घटना को अंजाम दिया। आरोप है कि उसने रकम जमा करने के बजाय उसे मुनाफा कमाने के लिए आॅनलाइन सट्टेबाजी के खेल में खर्च कर दिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। यह कार्रवाई उस वरिष्ठ कमांंिडग अधिकारी की शिकायत के बाद की गई, जिन्हें कथित ठगी की जानकारी मिली थी।

नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी

  1. 1 भारत वेस्टइंडीज वन डे क्रिकेट : वेस्टइंडीज की पारी हुई शुरू, कैंपबेल-ग्रीव्स ओपनिंग में उतरे, कोहली-रोहित पर निगाहें, कहीं टीम इंडिया का गेम न बिगाड़ दें ये 5 विंडीज खिलाड़ी
  2. 2 एक और त्रासदी से घिरा नेपाल, लगातार बारिश के बीच हिमलुंग बेस कैंप में हिमस्खलन, 10 लापता
  3. 3 असम में हिरासत में लिए गए सीजेपी के आशुतोष रांका और उनकी टीम, अभिजीत दिपके ने किया विरोध, स्कूलों की हकीकत दिखाने आई थी सीजेपी की टीम
  4. 4 बस्तर में बाढ़ की तबाही : 300 बसाहटें प्रभावित, वायुसेना ने 12 नागरिकों को एयरलिफ्ट से सुरक्षित बचाया, नावों से 900 लोग रेस्क्यू हुए, 7300 नागरिक राहत शिविरों में शरणार्थी बने, देखिए वीडियो
By Nandkishoryadav