दिल्ली-गुरुग्राम में भारी बारिश: राजधानी में जलभराव, कई जगह जाम; साइबर सिटी में स्कूल बंद और वर्क फ्रॉम होम

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और हरियाणा के गुरुग्राम में भारी बारिश के कारण जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। दोनों शहरों के कई इलाकों में गंभीर जलभराव की स्थिति बनी हुई है। इसके चलते सड़कों पर यातायात जाम भी देखा जा रहा है, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन ने स्थिति को देखते हुए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। गुरुग्राम में आज स्कूल बंद हैं, साथ ही प्राइवेट कार्यालयों में वर्क फ्रॉम होम की सलाह दी गई है।

गुरुग्राम के सिकंदरपुर घोसी इलाके में भारी बारिश के कारण जलभराव हो गया है। नरसिंहपुर इलाके में NH-48 पर भी ट्रैफिक जाम की समस्या देखी गई। दिल्ली में भी कई क्षेत्रों में भारी बारिश के बाद गंभीर जलभराव हुआ है। दिल्ली में एपीएस कॉलोनी और एयरपोर्ट रोड पर पानी भर गया है। रायसीना रोड और कनॉट प्लेस क्षेत्र में भी जलभराव की तस्वीरें सामने आई हैं। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button