वायरल : प्लीज भैया, हमें जाने दीजिए…मनचले लड़कों ने सुनसान जगह में लड़की से की छेड़खानी, तीन गिरफतार

राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष अप्सरा ने दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की बात कही है

बिहार के जमुई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें कुछ स्थानीय लोगो द्वारा एक कपल के साथ मारपीट के अलावा लड़की के साथ अभद्रता करते हुए स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस सक्रिय हुई और उसने तीन आरोपियों को गिरफतार कर लिया

वीडियो लखीसराय जमुई बॉर्डर का है। वीडियो में स्पष्ट देखा जा सकता है कि कुछ मनचले किस्म के युवकों ने जमुई स्थित जंगल में एक प्रेमी जोड़े को उस समय घेर लिया जब वे निजी समय बिता रहे थे। मनचले युवकों ने एक साथ उन पर हमला बोला तो हड़बड़ाया युवा जोड़ा गाड़ी में बैठक जाने लगा। इसी दौरान कुछ युवकों ने लड़की को गाड़ी से उतारकर उसके साथ बदसलूकी और दुर्व्यवहार किया।

सूत्रों के मुताबिक 10वीं में पढ़ने वाले एक छात्र और छात्रा को रास्ते में रोककर दरिंदों ने घेर लिया। मासूम बच्ची रो-रोकर, हाथ जोड़कर छोड़ने की भीख माँगती रही, लेकिन बेखौफ़ गुंडे उसे गलत तरीके से छूते रहे, खींचतान करते रहे और दरिंदगी का वीडियो बनाते रहे।

स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग है कि आरोपियों की पहचान कर कड़ी कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में किसी बेटी के साथ ऐसी घटना न हो।

जमुई में लड़की से छेड़खानी के मामले पर राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष अप्सरा ने दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की बात कही है।

घटना 19 तारीख की रात की है जिसका वीडियो कल वायरल किया गया है। राज्य महिला आयोग की टीम भी घटनास्थल पर पीड़ित से मिलने के लिए जाएगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button