
उत्तर प्रदेश में नीट यूजी 2026 काउंसलिंग के राउंड-2 में शामिल उम्मीदवारों का इंतजार खत्म हो गया है। चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण महानिदेशालय (DGME), उत्तर प्रदेश ने 21 सितंबर 2026 को राउंड-2 की मेरिट लिस्ट जारी कर दी है।
राउंड-2 के लिए च्वाइस फिलिंग और लॉक करने की प्रक्रिया 17 से 19 सितंबर 2026 तक चली थी। अब सीट आवंटित होने वाले उम्मीदवारों को तय समय के भीतर संबंधित कॉलेज में पहुंचकर प्रवेश की प्रक्रिया पूरी करनी होगी।



