Man Ki Baat : पीएम मोदी ने याद किया छत्तीसगढ़ को, हर घर मुनगा’ अभियान की सराहना की, सीएम साय बोले-पूरे प्रदेश के लिए गर्व का पल

Author: Navabharat News Group
UPDATED: Sun, 27 Sep 2026 03:01 PM
Man Ki Baat : पीएम मोदी ने याद किया छत्तीसगढ़ को, हर घर मुनगा’ अभियान की सराहना की, सीएम साय बोले-पूरे प्रदेश के लिए गर्व का पल

ऑडियो सुनें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ में छत्तीसगढ़ के ‘हर घर मुनगा, घर-घर मुनगा’ अभियान का उल्लेख करते हुए कुपोषण और एनीमिया के खिलाफ प्रदेश के इस अभिनव प्रयास को देश के सामने रखा। प्रधानमंत्री श्री मोदी द्वारा छत्तीसगढ़ की इस पहल का जिक्र किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गर्व का पल है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर पोषण को जनभागीदारी से जोड़ते हुए शुरू किया गया यह अभियान स्वस्थ बचपन और सुपोषित छत्तीसगढ़ की मजबूत नींव रख रहा है। अभियान के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों में 3 से 6 वर्ष के बच्चों और उनके परिजनों को पोषणयुक्त मुनगा पौधों का वितरण किया जा रहा है।

पीएम मोदी ने कहा कि सितंबर का ये महीना कुपोषण से लड़ाई को समर्पित है। पोषण माह में अलग-अलग क्षेत्रों से जुड़े लोग और संस्थाएं इस नेक कार्य के लिए एक साथ आती हैं। कुपोषण से मुकाबला करने के लिए इस साल कई सराहनीय पहल की गई हैं। छतीसगढ़ ने ‘हर घर मुनगा-घर-घर मुनगा’ यह अभियान शुरू किया है। इसमें लोगों को पौष्टिक मुनगा यानि मोरिंगा को अपने खान-पान में शामिल करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। गुजरात ने भी वांगी स्पर्धा यानि millets से बने व्यंजनों का competition शुरू किया है। इस पहल के जरिए सस्ते और पौष्टिक स्थानीय खान-पान को बढ़ावा दिया जा रहा है। अब तक दो लाख से ज्यादा लोग इस प्रतियोगिता में हिस्सा ले चुके हैं।

By Navabharat News Group