कांग्रेस नेता मोहम्मद अकबर का खुलासा, छत्तीसगढ़ में कम हो गए 24,99,823 मतदाता, सभी को व्यक्तिगत सुनवाई का अवसर मिले

Author: Navabharat News Group
UPDATED: Fri, 02 Oct 2026 07:24 PM
कांग्रेस नेता मोहम्मद अकबर का खुलासा, छत्तीसगढ़ में कम हो गए 24,99,823 मतदाता, सभी को व्यक्तिगत सुनवाई का अवसर मिले

ऑडियो सुनें

पूर्व कैबिनेट मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता मोहम्मद अकबर ने भाजपा सरकार पर एसआईआर के बदले मतदाताओं की संख्या कम करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में SIR के बाद अंतिम मतदाता सूची में 24,99,823 मतदाताओं की कमी दर्ज हुई है, जो 2023 विधानसभा चुनाव में भाजपा और कांग्रेस के बीच 6,32,382 मतों के अंतर से लगभग चार गुना अधिक है।

उन्होंने आगे कहा कि SIR प्रक्रिया में 19,13,540 मतदाताओं को Shifted/Absent श्रेणी में चिह्नित किया गया। निर्वाचन आयोग को इन मामलों की व्यक्तिगत समीक्षा करनी चाहिए और जिन पात्र मतदाताओं को नियमानुसार नोटिस या सुनवाई का अवसर नहीं मिला, उन्हें अपना पक्ष रखने का पर्याप्त अवसर देना चाहिए।

अकबर ने कहा कि लोकतंत्र में प्रत्येक पात्र नागरिक का मताधिकार सुरक्षित रखना निर्वाचन आयोग की जिम्मेदारी है। आयोग पारदर्शिता सुनिश्चित करे और जांच के बाद पात्र पाए जाने वाले सभी मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में पुनः जोड़ने की कार्रवाई करे।

 

By Navabharat News Group