Sonia Gandhi की किताब की वो कहानी जो सुर्खियां नहीं बन सकीं..राजीव-सोनिया अलग फलैट में क्यों रहना चाहते थे..कुछ और खुलासे जानिए

Author: Navabharat News Group
UPDATED: Wed, 11 Nov 2026 06:58 PM
Sonia Gandhi की किताब की वो कहानी जो सुर्खियां नहीं बन सकीं..राजीव-सोनिया अलग फलैट में क्यों रहना चाहते थे..कुछ और खुलासे जानिए
ऑडियो सुनें

Sonia Gandhi की किताब की वो कहानी जो सुर्खियां नहीं बन सकीं..राजीव—सोनिया अलग फलैट में क्यों रहना चाहते थे..कुछ और खुलासे जानिए

सोनिया के पहले बच्चे की मौत

शायद लोगों को पहली बात पता चलेगा कि राहुल गांधी से पहले भी सोनिया गांधी को एक बेटा हुआ था लेकिन वो जिंदा नहीं बचा .
सोनिया गांधी ने अपनी पहली संतान को खोने, अस्पताल में बिताए मुश्किल समय, बच्चे के अंतिम संस्कार को लेकर राजीव गांधी से हुई बातचीत और अंततः बच्चे को दफनाए जाने की घटना का बेहद भावुक विवरण दिया है .
19 जनवरी 1969 को सोनिया ने पहले बच्चे को जन्म दिया लेकिन वो प्रीमेच्योर था और उसे बचाया नहीं जा सका . राजीव ने पूछा कि अब क्या किया जाना चाहिए?
हिंदू परंपरा के अनुसार नवजात शिशु का अंतिम संस्कार नहीं किया जाता बल्कि उसके शरीर को नदी में प्रवाहित कर दिया जाता है . उसे किसी भी कब्रिस्तान में दफनाया भी नहीं जा सकता था . न तो ईसाई कब्रिस्तान में और न ही पास के पारसी कब्रिस्तान में . ईसाई कब्रिस्तान में दफनाने से भी विवाद खड़ा हो सकता था. राजीव के पिता पारसी थे लेकिन उन्होंने कभी पारसी धार्मिक परंपराओं का पालन नहीं किया था .
आखिर हम क्या करें?
मैं पूरी तरह टूट चुकी थी . दुख से थकी हुई इतनी कमजोर कि कुछ बोल भी नहीं पा रही थी और न ही कोई प्रतिक्रिया दे पा रही थी .
राजीव ने मुझे धीरे से समझाया और कहा,
“सोनिया, यह फैसला हम दोनों को मिलकर लेना होगा।”
मैंने फुसफुसाते हुए जवाब दिया,
“नहीं, मैं अपने बच्चे को नदी में बहा दिए जाने की इजाजत किसी भी कीमत पर नहीं दूंगी’
आख़िर में तय हुआ कि इसे मेहरौली के फार्म हाउस में दफना दिया जाए .

———

राजीव और सोनिया जब प्रधानमंत्री निवास की बजाय अलग प्लैट लेकर रहना चाहते थे

सोनिया गांधी ने अपनी किताब में लिखा है कि ‘1980 में कांग्रेस की जीत के बाद परिवार फिर से सफदरजंग रोड स्थित पुराने सरकारी आवास में लौट आया हालांकि इस बार हम कुछ हिचकिचाहट महसूस कर रहे थे. संजय और राजीव के बीच कई मुद्दों पर मतभेद थे . कुछ मौकों पर उनके बीच तीखी बहस भी हुई थी
यह बहस इस बात को लेकर होती थी कि हालात जिस दिशा में जा रहे थे, वह सही थे या नहीं . हम कुछ समय से महसूस कर रहे थे कि बच्चों के बड़े होने के लिए वहां का माहौल स्वस्थ नहीं था . अब हमारे लिए कुछ फैसला लेने का समय आ गया था. हमने फैसला किया कि हम कहीं एक छोटा सा फ्लैट किराये पर लेंगे ताकि राजनीति से दूर रहकर एक सामान्य जिंदगी जी सकें . राजीव ने अपनी मां से हमारे इस फैसले के बारे में बात की और इसके पीछे की वजहें समझाईं . उन्होंने अपनी मां को भरोसा दिलाया कि हम उनसे बहुत दूर नहीं रहेंगे बल्कि महज कुछ मिनट की दूरी पर रहेंगे . हम और बच्चे उनसे मिलने हर दिन आएंगे . राजीव ने उनसे यह भी कहा कि क्या इससे उन्हें कभी-कभार सफदरजंग रोड से बाहर निकलने और हमारे साथ अधिक सहज माहौल में कुछ समय बिताने का मौका नहीं मिलेगा?वह साफ तौर पर परेशान थीं , उन्होंने राजीव को समझाया . मुझसे भी अलग से बात की . उन्होंने आग्रह किया कि अब हालात बदल चुके हैं . विलिंगडन क्रिसेंट वाले घर में जो तनाव और घेराबंदी जैसा माहौल रहता था वह अब बीते दिनों की बात हो जाएगी .
राजीव और मैंने इस बारे में बार-बार बात की , हम उन्हें दुख नहीं पहुंचाना चाहते थे लेकिन हमारा फैसला स्पष्ट था कि हम खुद और अपने बच्चों को राजनीति में उलझे उन दिनों को दोबारा जीने के लिए मजबूर नहीं करना चाहते थे . मेरी सास ने उस समय वहां आई हुई फोरी नेहरू को बुलाया, ताकि वह हमें अपना फैसला बदलने के लिए समझा सकें . फोरी मौसी ने हमें याद दिलाया कि इतने सालों तक एक परिवार के रूप में साथ रहते हुए हम राजीव की मां के लिए कितना बड़ा सहारा रहे हैं . उन्होंने कहा कि मैं उनके लिए एक बेटी जैसी रही हूं . अगर हम अलग रहने लगे तो उनका दिल टूट जाएगा .
मेरी सास ने कुछ और लोगों की मदद भी ली, जिनके बारे में उन्हें लगता था कि वे हमें अपना फैसला बदलने के लिए प्रभावित कर सकते हैं . आखिरकार काफी बातचीत और सोच-विचार के बाद हम मान गए . मैंने सफदरजंग रोड के पुराने घर में वापस जाने की व्यवस्था की . हम जल्द ही अपने पुराने और परिचित माहौल में लौट आए .’
——

वरुण गांधी का पहला जन्मदिन वसुंधरा राजे के घर पर क्यों मनाया गया?

सोनिया गांधी ने अपनी किताब में मेनका से संजय गांधी की शादी, घर में मतभेद और उसके बाद मेनका के घर छोड़ने को लेकर काफी कुछ लिखा है . संजय गांधी की मौत के बाद की घटनाओं का जिक्र करते हुए सोनिया ने लिखा है कि

‘संजय गांधी की मौत के बाद मेनका गांधी की मां कांग्रेस ने संजय के वफादारों को इस बात के लिए उकसा रही थी कि मेनका को पार्टी में कोई पद की माँग की जाए . शायद उन्हें डर था कि पार्टी में उन्हें किनारे कर दिया जाएगा . संजय के जीवित रहते उन्हें जो ताकत हासिल थी, वह उनके हाथ से निकल जाएगी . संजय की मृत्यु के एक सप्ताह के भीतर ही मेनका और उनकी मां के करीबी एक वरिष्ठ और सम्मानित पत्रकार ने अपने कॉलम में उनके बारे में लिखा था कि वह ‘संजय की राजनीतिक छवि की एकमात्र संभावित उत्तराधिकारी’ हैं. स्पष्ट रूप से यह एक सुनियोजित योजना थी.
इंदिरा गांधी का मानना था कि 23 वर्ष की मेनका को अभी नेतृत्व की भूमिका देने के लिए वह बहुत छोटी और अपरिपक्व थीं .इसके अलावा उनका तीन महीने का बच्चा था और उन्हें उस छोटे बच्चे के साथ रहना चाहिए था. उन्हें धैर्य रखना चाहिए था . अपनी राजनीतिक महत्वाकांक्षाएं पूरी करने के लिए आगे बहुत समय था लेकिन यह स्पष्ट हो गया कि उनकी नजरें कहीं और थीं . मेरी सास मेनका की जल्दबाजी में राजनीतिक पद हासिल करने की कोशिश से परेशान थीं .

मार्च 1981 में जब छोटे फिरोज का पहला जन्मदिन नजदीक आया तो मेरी सास ने सुझाव दिया कि मेनका के कुछ दोस्तों और उनके बच्चों के साथ एक छोटी-सी पार्टी रखी जाए लेकिन उनके इस सुझाव को ठुकरा दिया गया . बाद में उन्हें पता चला कि उनके पोते के जन्मदिन की पार्टी वास्तव में हुई थी, लेकिन वसुंधरा राजे के घर पर . वसुंधरा राजे ग्वालियर की राजमाता की बेटी थीं . वह RSS की कट्टर समर्थक और श्रीमती गांधी की राजनीतिक विरोधी थीं .यह स्पष्ट रूप से उन्हें चोट पहुंचाने के इरादे से किया गया था . बाद में वसुंधरा ने उस काम को मुमकिन बनाया , जिसने मेरी सास के इस गहरे संदेह की पुष्टि कर दी कि मेनका हमारे घर को छोड़ने की योजना बना रही थीं . यह काम था सूर्या’ पत्रिका को राजमाता के RSS से जुड़े एक करीबी सहयोगी को बेच देना. मेरी सास के लिए यह केवल उनका ही नहीं बल्कि उनके बेटे की स्मृति का , उनके पिता की स्मृति का और उन सभी लोगों का अपमान करने के समान था, जिन्होंने RSS की सांप्रदायिक विचारधारा के खिलाफ संघर्ष किया था .

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Navabharat News Group