Bigg Boss 20′ में माही वाले टास्क में बेटी का नाम घसीटने पर बरसे जय भानुशाली, कहा- वो सिर्फ 7 साल की, लिया फैसला

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Thu, 12 Nov 2026 08:37 AM
Bigg Boss 20′ में माही वाले टास्क में बेटी का नाम घसीटने पर बरसे जय भानुशाली, कहा- वो सिर्फ 7 साल की, लिया फैसला
ऑडियो सुनें

बिग बॉस 20′ के हालिया एपिसोड में माही विज के मुंह से निकले ‘होमब्रेकर’ शब्द पर लव गिल ने खूब बवाल मचाया। इसी लड़ाई में आम्रपाली दुबे ने भी अपना हाथ साफ किया और रोबॉट टास्क के दौरान हदें पार हो गईं। इस टास्क के दौरान रोबॉट चेयर पर बैठे कंटेस्टेंट को रुलाना था और माही विज को रुलाने के लिए कनिका, यंग ने उनकी बच्ची तारा को लेकर बातें की। अब अपनी 8 साल की बच्ची को एक टास्क के लिए ‘बिग बॉस’ में घसीटे जाने पर नाराजगी जाहिर की है और सोशल मीडिया पर पहली बार पोस्ट किया है।

 

जय भानुशाली ने ‘बिग बॉस 20’ के कंटेस्टेंट्स पर निशाना साधा है और इसे लेकर चिंता भी जताई है कि ये शो उनके बच्चों पर कितना बुरा असर डाल रहा है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा है कि अब वे अपने बच्चों को ‘बिग बॉस 20’ नहीं देखने देंगे। अपनी बातें रखते हुए उन्होंने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट किया है।

 

मेरे बच्चे इसे देख रहे हैं और मुझसे सवाल पूछ रहे हैं’

उन्होंने शो को लेकर किए पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, ‘मेरे बच्चे इसे देख रहे हैं और मुझसे सवाल पूछ रहे हैं। आप सभी से निवेदन है कि कृपया मुझे या मेरे बच्चों को इस नेगेटिविटी में न घसीटें, यह पोस्ट मैं जय भानुशाली के रूप में नहीं, बल्कि अपने बच्चों के पिता के रूप में लिख रहा हूं।’

 

बिग बॉस 20′ के घर के अंदर बेटी तारा की चर्चा पर बौखलाए जय

जय ने अपने इंस्टाग्राम पर माही के साथ बच्चों की एक तस्वीर शेयर की है जिसके साथ एक लंबा-चौड़ा नोट भी लिखा है। उन्होंने ‘बिग बॉस 20’ के घर के अंदर अपनी लड़ाइयों में बेटी तारा और माही विज की मां की भूमिका पर सवाल खड़े करने वाले कंटेस्टेंट्स पर अपना गुस्सा जाहिर किया है। उन्होंने कहा कि शो में घरवालों को माही के गेमप्ले से सहमत न होने का पूरा अधिकार है लेकिन उनके बच्चों को चर्चा में घसीटना मंजूर नहीं है।

 

मैंने एक पिता के तौर पर एक फैसला किया है’

तस्वीर पर लिखे नोट में जय ने कहा है, ‘बिग बॉस में सब कुछ देखने के बाद, मैंने एक पिता के तौर पर एक फैसला किया है कि मैं अपने बच्चों को अब बिग बॉस नहीं देखने दूंगा। मैंने तय किया था कि मैं कभी किसी के गेमप्ले के बारे में नहीं बोलूंगा या किसी खास कंटेस्टेंट के बारे में अपनी राय नहीं दूंगा और जहां भी मेरी जरूरत होगी, माही को सपोर्ट करूंगा।’ इसी पोस्ट में उन्होंने यंग डीएसए और कनिका मान की आलोचना भी की है जिन्होंने तारा के बड़े होने और अपनी मां के कामों पर शर्मिंदा होने को लेकर कॉमेंट किया था।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav