मतदाता सूची के विशेष गहन: SIR के 9 महीने बाद बढ़े 6 लाख वोटर्स, मतदाताओं की संख्या 5.48 करोड़ के पार पहुंची

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Fri, 13 Nov 2026 08:48 AM
मतदाता सूची के विशेष गहन: SIR के 9 महीने बाद बढ़े 6 लाख वोटर्स, मतदाताओं की संख्या 5.48 करोड़ के पार पहुंची
ऑडियो सुनें

मध्य प्रदेश में मतदाताओं की संख्या बढ़कर 5 करोड़, 48 लाख, 71 हजार 158 हो गई है. पिछले महीने (अक्टूबर) के मुकाबले नवंबर में प्रदेश में कुल 6 लाख, 08 हजार, 989 मतदाता बढ़े हैं. निर्वाचन आयोग की ओर विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 (SSR) की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. कमीशन की ओर से प्रदेश की सभी 230 विधानसभा क्षेत्रों के लिए ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी कर दी गई है. स्पेशल इंटेसिव रिवीजन (SIR) प्रक्रिया के 9 महीने बाद मतदाताओं के आंकड़ों में बढ़ोतरी देखने को मिली है.

चुनाव आयोग की प्रारूप सूची के मुताबिक

  • पुरुष मतदाता की संख्या 2 करोड़ 82 लाख 85 हजार 144 और महिला वोटर्स 2 करोड़, 65 लाख, 13 हजार, 547 हैं.
  • थर्ड जेंडर के 937 मतदाता सूची में शामिल हैं.
  • वहीं, 71 हजार, 530 सेवा मतदाताओं के नाम शामिल है. इनमें 68 हजार 978 मतदाता पुरुष और 2 हजार 552 वोटर्स महिलाएं हैं. 5 लाख, 62 हजार, 366 दिव्यांग और 184 अप्रवासी भारतीय मतदाता हैं.

21 नवंबर से चलाए जाएंगे स्पेशल कैंप

  • मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, हटवाने या उसमें सुधार के लिए 21 नवंबर 2026 से स्पेशल कैंप लगाए जाएंगे.
  • 12 नवंबर से 11 दिसंबर तक मतदाता दावे और आपत्तियां दर्ज करा सकेंगे.
  • 21-22 नवंबर और 5-6 दिसंबर को विशेष अभियान चलाया जाएगा. वोटर्स शिविरों में जाकर आवेदन दे सकेंगे.
  • 28 दिसंबर तक दावे-आपत्तियों का निराकरण किया जाएगा.
  • 4 जनवरी 2027 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन होगा.

127 नए मतदान केंद्र जोड़े गए

मध्य प्रदेश में 127 नए मतदान केंद्र जोड़े गए. वहीं, 21 पोलिंग बूथ को हटा दिया गया. अब मध्य प्रदेश में कुल मतदान केंद्रों की संख्या 72,036 हो गई है. निर्वाचन आयोग की राजनीतिक दलों से अपील, हर मतदान केंद्र पर बूथ लेवल एजेंट नियुक्त करें.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav