IND VS NZ 4TH ODI: न्यूजीलैंड ने भारत के सामने 334 रन का लक्ष्य रखा

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Fri, 13 Nov 2026 11:49 AM
IND VS NZ 4TH ODI: न्यूजीलैंड ने भारत के सामने 334 रन का लक्ष्य रखा
ऑडियो सुनें

न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ चौथे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में शुक्रवार को यहां पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किए जाने के बाद 333 रन बनाए। न्यूजीलैंड की तरफ से सलामी बल्लेबाज विल यंग ने 125 रन की शानदार पारी खेली। उनके अलावा टिम सीफर्ट ने 58 और फिन एलन ने 41 रन का योगदान दिया। भारत की तरफ से औकिब नबी, गुरनूर बराड़ और अक्षर पटेल ने दो दो विकेट लिए। भारत पांच मैच की श्रृंखला के पहले दो मैच जीतकर 2-0 से आगे है। श्रृंखला का तीसरा मैच बारिश के कारण रद्द कर दिया गया था।

 

भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी पांच मैचों की वनडे सीरीज का चौथा मुकाबलाआज 13 नवंबर को माउंट मॉन्गनुई के बे ओवल ग्राउंड में खेला जा रहा है. इस मैच में टीम इंडिया की कप्तानी श्रेयस अय्यर कर रहे हैं. अय्यर ने मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. भारत की प्लेइंग 11 में तीन बड़े बदलाव किए गए हैं. ऋतुराज गायकवाड़, ईशान किशन, और कुलदीप यादव को प्लेइंग 11 में शामिल किया गया है.

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

न्यूजीलैंड: टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), विल यंग, ​​निक केली, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सैंटनर (कप्तान), क्रिस्टियन क्लार्क, काइल जैमीसन, मैट हेनरी, मैथ्यू फिशर

भारत: रोहित शर्मा, ऋतुराज गायकवाड़, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, नमन धीर, औकिब नबी, कुलदीप यादव, गुरनूर बराड़, अर्शदीप सिंह

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav