ओडिशा: ट्रक ने पुलिस वाहन को मारी टक्कर, दो पुलिसकर्मियों की मौत, दो घायल

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Fri, 13 Nov 2026 11:50 AM
ओडिशा: ट्रक ने पुलिस वाहन को मारी टक्कर, दो पुलिसकर्मियों की मौत, दो घायल
ऑडियो सुनें

ओडिशा के भद्रक जिले में शुक्रवार तड़के एक ट्रक की पुलिस वाहन से टक्कर हो जाने से दो पुलिसकर्मियों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हादसा रात करीब 12 बजकर 30 मिनट पर नाइकानिडीही पुलिस थाने के अधिकार क्षेत्र में बासुदेवपुर इलाके के बीरस छक के पास हुआ। लौह अयस्क से लदे एक ट्रक ने पुलिस वाहन को टक्कर मार दी।

पुलिस ने बताया कि एक पुलिसकर्मी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे ने कटक स्थित एससीबी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि घायलों का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। पुलिसकर्मी पुरी से एक मामले की जांच के लिए धामरा इलाके में गए थे और वहां से लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। भद्रक सदर के एसडीपीओ बिचित्रानंद सेठी ने बताया कि पुलिसकर्मी एक मोबाइल फोन बरामद होने के मामले की जांच के लिए वहां आए थे।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav