​छठ पर्व आज से शुरू: शुभ रंगों वाली चूड़िया पहन सुहागिनें करें श्रृंगार, खिल उठेगी हाथों की सुंदरता…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Fri, 13 Nov 2026 09:21 AM
​छठ पर्व आज से शुरू: शुभ रंगों वाली चूड़िया पहन सुहागिनें करें श्रृंगार, खिल उठेगी हाथों की सुंदरता…
ऑडियो सुनें

​छठ महापर्व की तैयारियों में महिलाएं अपने पहनावे से लेकर सोलह श्रृंगार तक हर चीज का खास ध्यान रखती हैं। इस दौरान साड़ी, सिंदूर, बिंदी और गहनों के साथ चूड़ियां भी सुहागिनों के श्रृंगार का अहम हिस्सा होती हैं, जो किसी भी पहनावे की खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम कर जाती हैं। तभी तो हम आपके लिए चूड़ियों के कुछ सुंदर और शुभ रंगों वाले सेट के डिजाइन लेकर आए, जो सुहागिनों की सुंदर दिखने में मदद कर सकते हैं।

 

 

लाल- हरे या पीले जैसे पारंपरिक और शुभ माने जाने वाले रंगों से सजी कांच की चूड़ियों के साथ गोल्डन, मरून और ऑरेंज शेड मिलाकर अट्रैक्टिव सेट बनाया जा सकता है। वहीं, कांच, कुंदन, रेनड्रॉप और सितारों वाली चूड़ियां भी हाथों की खूबसूरती बढ़ाएंगी। ऐसे में चलिए यहां देखिए चूड़ियों के कुछ ऐसे डिजाइन और कलर कॉम्बिनेशन, जिन्हें आप अपने छठ लुक का हिस्सा बना सकती हैं।

 

लाल रंग की चूड़ियां किसी भी त्योहार पर पहनना शुभ माना जाता है। ऐसे में अगर आप ज्यादा एक्सपेरिमेंट न करके सादगी से ही लुक पूरा करना चाहती हैं, तो क्रिस्टल फिनिश वाली रेनड्रॉप बैंगल्स जैसा सेट चुन सकती हैं। आप चाहे तो इसके साथ सुनहरे चौड़े कंगन पेयर कर सकती हैं या फिर खाली चूड़ियां ही पहन लें।

 

वैसे तो मार्केट में तरह- तरह की लटकन और अलग डिजाइन वाली चूड़ियां मौजूद हैं। लेकिन, जो बात सादी- सी प्लेन कांच की चूड़ियों में है, वो किसी और में नहीं। ऐसे में अगर आप भी सिंपलिसिटी पसंद करती हैं, तो इस तरह का रंग- बिरंगा सेट चुन सकती हैं। जिसके बीच में लगी गोल्डन डिटेलिंग वाली चूड़ियां इसमें हल्का फेस्टिव टच ऐड कर रही हैं।

 

अगर आपको अपने चूड़ियों के सेट को सबसे अलग और अट्रैक्टिव दिखाना है, तो उसके लिए आप सिंपल की जगह रेनड्रॉप बैंगल्स चुनें और तीनों रंगों की कुछ- कुछ चूड़ियों को गोल्डन चूड़ी लगाकर सेट बनाएं। जिसके वाइब्रेंट कलर्स लुक में क्लासी टच ला रहे हैं, तो ये सादे से लुक में भी प्लेफुल इफेक्ट ला सकता है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav