भारत के साथ सीधा हवाई संपर्क बढ़ाने की तैयारी में मलेशिया 

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Fri, 13 Nov 2026 12:32 PM
भारत के साथ सीधा हवाई संपर्क बढ़ाने की तैयारी में मलेशिया 
ऑडियो सुनें

मलेशिया अंतरराष्ट्रीय और चार्टर उड़ानों के लिए अनुदान की मदद से भारत, चीन और मध्य एशिया जैसे महत्वपूर्ण बाजारों के साथ सीधा हवाई संपर्क बढ़ाने की तैयारी कर रहा है। मलेशिया के उप परिवहन मंत्री यांग बरहोरमत दातुक हाजी हस्बी बिन हाजी हबीबुल्लाह ने शुक्रवार को कहा कि सरकार ने 2027 के बजट में पर्यटन, संस्कृति और कनेक्टिविटी कार्यक्रमों के लिए 93.5 करोड़ मलेशियाई ंिरगित आवंटित किए हैं।

शहर में आयोजित ‘एसोसिएशन आॅफ एशिया पैसिफिक एयरलाइंस’ (एएपीए) के अध्यक्षों की 70वीं की सभा को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा, ”अंतरराष्ट्रीय और चार्टर उड़ान प्रोत्साहन अनुदान के जरिये हम अंतरराष्ट्रीय विमानन कंपनियों के साथ मिलकर निवेश कर रहे हैं ताकि चीन, भारत और मध्य एशिया जैसे महत्वपूर्ण बाजारों से सीधी उड़ानें शुरू की जा सकें।” इस साल जनवरी से अगस्त के बीच मलेशिया में 9,62,983 भारतीय और 2.8 करोड़ अंतरराष्ट्रीय पर्यटक आए।

मलेशिया भारत से अधिक पर्यटकों को आर्किषत करना चाहता है। अक्टूबर में घोषित 2027 के बजट में मलेशियाई सरकार ने कहा था कि पर्यटन और संस्कृति के लिए 93.5 करोड़ मलेशियाई ंिरगित आवंटित किए जाएंगे। सरकार के अनुसार, इसमें अंतरराष्ट्रीय और चार्टर उड़ान प्रोत्साहन अनुदान भी शामिल है। इसके जरिये चीन, भारत, मध्य एशिया और यूरोप से नए सीधे उड़ान मार्ग शुरू करने के लिए प्रोत्साहन दिया जाएगा।

इस अनुदान का दायरा बढ़ाकर इसमें क्रूज जहाजों, फेरी (नौका) और अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों को मलेशिया लाने वाली टूर (पर्यटक/भ्रमण) बसों को भी शामिल किया जाएगा। मलेशिया और भारत के बीच सीधी उड़ानें संचालित करने वाली विमानन कंपनियों में मलेशिया एयरलाइंस, एयर इंडिया और इंडिगो शामिल हैं। मलेशिया की राष्ट्रीय विमानन कंपनी मलेशिया एयरलाइंस ने पिछले महीने कहा था कि उसे भारत में हवाई यातायात की मजबूत मांग दिख रही है और वह देश में अपने नेटवर्क का विस्तार करने की उम्मीद कर रही है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav