सिलीगुड़ी में बस पलटने से चाय बागान के 40 से अधिक कर्मी घायल

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Wed, 14 Sep 2022 12:51 PM
सिलीगुड़ी में बस पलटने से चाय बागान के 40 से अधिक कर्मी घायल
ऑडियो सुनें

सिलीगुड़ी: उत्तरी पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में बुधवार को सुबह एक बस के पलट जाने से उसमें सवार चाय बागान के 40 से अधिक कर्मचारी घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि यह घटना हशखोआ चाय बागान के पास उस समय हुई, जब एक बस कर्मचारियों को लेकर गुलमा चाय बागान की ओर जा रही थी।

उन्होंने बताया कि बस आगे चल रहे एक वाहन को ओवरटेक करते समय सड़क पर डिवाइडर से जा टकराई और पलट गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बस से बाहर निकाला गया और बागडोगरा स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। गंभीर रूप से घायल हुए लोगों को उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने बताया कि घटना की जांच शुरू कर दी गई है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav