महाराष्ट्र में नाबालिग लड़कियों की शील भंग करने के मामले में मौलवी गिरफ्तार

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 15 Sep 2022 09:41 PM
महाराष्ट्र में नाबालिग लड़कियों की शील भंग करने के मामले में मौलवी गिरफ्तार
ऑडियो सुनें

मुंबई. महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के करजात इलाके में तीन नाबालिग लड़कियों का शील भंग करने के आरोप में 65 वर्षीय धर्मगुरु को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी . पुलिस के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को बताया कि घटना सोमवार को तब सामने आई जब एक महिला ने देखा कि मौलवी उनकी 12 वर्षीय बेटी को अनुचित रूप से छू रहा है.

उन्होंने बताया, ‘‘घटना करजत में बोहरा मुस्लिम समुदाय के एक दफ्तर में हुई जहां बच्चे पवित्र किताब पढ़ने के लिए जमा होते हैं. 12 वर्षीय लड़की की शिकायत पर हमने धर्मगुरु को गिरफ्तार कर लिया है.’’ अधिकारी ने बताया कि अदालत ने उसे शुक्रवार तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है. उन्होंने कहा कि उसपर तीन लड़कियों को निशाना बनाने का आरोप है. उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो) कानून की संबंधित धाराओं में मंगलवार को मामला दर्ज किया गया.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu